शिक्षक दिवस पर कुण्डलियाँ

15-09-2026

शिक्षक दिवस पर कुण्डलियाँ

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


1.
जाना जिनको ज्ञान-निधि, देते उत्तम ज्ञान।
विद्या का भंडार भर, देते बुद्धि विधान ॥
देते बुद्धि विधान, तिमिर अज्ञान मिटाते।
सत्य धर्म का मार्ग, सदा सबको सिखलाते॥
शिक्षक ज्ञान प्रदीप,सभी ने इसको माना।
करे राष्ट्र निर्माण, सत्य ये सबने जाना॥
2.
जीवन को सुंदर करें, देकर पावन ज्ञान।
सद्गुण की वर्षा करें, देते श्रेष्ठ विधान॥
देते श्रेष्ठ विधान, शिष्य के संशय हरते।
उज्ज्वल नव उत्थान, हृदय में प्रतिपल भरते॥
मिटे हृदय का ताप, बुद्धि दें अतिशय पावन।
मानो शिक्षक सीख, सफल होगा यह जीवन॥
3.
तनमन निर्मल हो उठा, पाकर सद्गुरु-ज्ञान।
बुद्धि विवेक प्रकाश से, जगमग शिष्य विहान॥
जगमग शिष्य विहान, हमे सुरभित प्रभु कीन्हे।
विद्या रूपी रत्न, हमें सादर गुरु दीन्हे।
शिक्षक दिवस महान, करें गुरु का अभिनन्दन।
गुरु चरणों में माथ, ऋणी अपना ये तनमन॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सम्पादकीय प्रतिक्रिया
आप-बीती
बाल साहित्य कविता
कविता
कहानी
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
किशोर साहित्य कहानी
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नाटक
रेखाचित्र
काम की बात
कविता-मुक्तक
काव्य नाटक
गीत-नवगीत
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
अनूदित कविता
चिन्तन
दोहे
एकांकी
कविता - क्षणिका
पुस्तक समीक्षा
गीतिका
लघुकथा
ग़ज़ल
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य लघुकथा
सामाजिक आलेख
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य कविता
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में