नवदुर्गा पर दोहे

01-10-2025

नवदुर्गा पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 285, अक्टूबर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

शैलपुत्री
हिम राजा की तुम सुता, शैल सुता है नाम।
सत्य विजय सिद्धि मिले, भक्त के बनते काम॥
​ब्रह्मचारिणी
तप की देवी आप हो, ब्रह्मचारिणी नाम।
ज्ञान और वैराग्य से, देती हो सुख धाम॥
​चंद्रघंटा
मस्तक पर है चंद्रमा, चंद्रघंट है नाम।
दूर करो मन का तमस, भय का काम तमाम॥
​कुष्मांडा
कुष्मांडा जननी जगत,तुम में है ब्रह्मांड। 
रोग-शोक हरती सभी, देती भाग्य प्रकांड॥
​स्कंदमाता
स्कंद मात देवी प्रबल, जगन्मात हो आप।
प्रेम और ममतामयी, हरती मन के ताप॥
​कात्यायनी
कात्यायन ऋषि की सुता, देवी सत्य सुवेश।
असुरों का संहार कर, देतीं सिद्धि विशेष॥
​कालरात्रि
घोर रूप की धारिणी, कालरात्रि है नाम।
नाश अशुभ यह करें, पूरण सारे काम॥
​महागौरी
श्वेत वस्त्र की धारिणी, गौरी हृदय प्रवेश।
करे पाप का नाश यह , निर्मल हृदय निवेश॥
​सिद्धिदात्री
पूजन से सिद्धि मिलें, सिद्धिदात्री विशेष।
करो कामना पूर्ण तुम, दो आशीष अशेष॥
​नवदुर्गा महोत्सव
नवदुर्गा का पर्व यह, देता है संदेश।
रहो दिखावे से परे, मन में भक्ति विशेष॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
दोहे
कविता - हाइकु
कहानी
किशोर साहित्य कहानी
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में