गोविन्द गीत— 007 सप्तम अध्याय–भाग 1

01-06-2022

गोविन्द गीत— 007 सप्तम अध्याय–भाग 1

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 206, जून प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

 (श्रीमद गीता के श्लोक 01 से 10 तक का दोहानुवाद) 
 
श्री भगवानुवाच

 
धारित बल ऐश्वर्य गुण, सबका आत्म महान। 
मन अपना संशय रहित, करके मुझको जान। 1
 
तत्वज्ञान तुझसे कहूँ, इसमें है विज्ञान। 
शेष जानने नहिं बचे, जिसका इसको भान। 2
 
मुझे तत्व से जानकर, योगी करें प्रयत्न। 
लाखों में बस एक ही, होता यथा सुरत्न। 3 
 
अपरा जड़ मेरी प्रकृति, जिसके आठ प्रकार। 
अग्नि पवन जल नभ धरा, बुद्धि अहम मन धार। 4
 
है द्वितीय मेरी प्रकृति, विश्व यथा पारश्व। 
परा चेतना से बँधा, जीव रूप ये अश्व। 5 
 
रत दोनों ही प्रकृतियाँ, सभी भूत उत्पन्न। 
प्रभव प्रलय में जगत का, मैं ही मूल प्रपन्न। 6
 
मुझसे भिन्न न दूसरा, कारक करण विमृश्य। 
जगत सूत्र मुझ से बँधा, माला पुष्प सदृश्य। 7
 
मैं प्रकाश हूँ सूर्य का, जल का मैं रस तत्व। 
वेदों का ओंकार मैं, पुरुषों का पुरुषत्व। 8
 
पृथ्वी की मैं गंध हूँ, महा अग्नि का ताप। 
सभी भूत चेतन करूँ, मैं योगी तप जाप। 9
 
सब भूतों का बीज मैं, हे अर्जुन बलवान। 
योगी तप का तेज मैं, मैं ही बुद्धि विधान। 10

— क्रमशः 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में