मैं दिनकर का वंशज हूँ – 001

15-10-2021

मैं दिनकर का वंशज हूँ – 001

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 191, अक्टूबर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)


(गीत)

 

मैं दिनकर कवि का वंशज हूँ,
इतिहास बनाने आया हूँ।
रुधिर खौल कर ज्वाला हो,
वो गीत सुनाने आया हूँ।
 
1.
लोकतंत्र के प्रहरी सोते 
संसद के गलियारों में 
लुटें बेटियाँ रस्ते-रस्ते 
गली-गली चौबारों में। 
अदल - बदल कर मुखड़े अपने 
सत्ता का उपभोग करें। 
भ्रष्टाचारी रिश्वत खा कर 
ईमानों का योग करें। 
 
राजनीति की इस चौसर का 
राज बताने आया हूँ। 
 
2.
नहीं प्रेम के गीत सुनाता
मैं शहीद की बात लिखूँ। 
विरह -मिलन के गीत लिखो तुम
मैं शत्रु की घात लिखूँ। 
संगीनों के साये में जो 
प्राण निछावर करते हैं। 
सघन क्रांति का बीज लिए जो 
नहीं किसी से डरते हैं। 
 
अमर शहीदों की गाथा का 
गान सुनाने आया हूँ।
  
3.
गर्ज-गर्ज कर तुम हुंकारों 
कर्तव्यों की अनुशंसा हो। 
बाँहों में वारिधि को बाँधों 
खुली क्रांति की मंशा हो। 
उठो उठो भारत के पुत्रो 
जीवन का यशगान करो। 
भारत की पावन भूमि से 
दुष्टों का अवसान करो। 
 
हे भारत के युवा जगो अब 
रविगान सुनाने आया हूँ।
 
— क्रमशः
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में