अनुत्तरित प्रश्न

01-07-2022

अनुत्तरित प्रश्न

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 208, जुलाई प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

एक जंगल था, 
बहुत प्यारा था
सभी की आँख का तारा था। 
वक़्त की आँधी आई, 
चमचमाती सभ्यता थी। 
इस सभ्यता के हाथ में आरी थी। 
जो काटती गई जंगलों को
बनते गए, आलीशान मकान, 
चौखटें, दरवाज़े, दहेज़ के फर्नीचर। 
 
मिटते गए जंगल सिसकते रहे पेड़
और हम सब देते रहे भाषण
बन कर मुख्य अतिथि वनमहोत्सव में। 
हर आरी बन गई चौकीदार। 
जंगल के जागरूक क़ातिल
बन कर उसके मसीहा 
नोचते रहे गोश्त उसका। 
मनाते रहे जंगल में मंगल। 
औद्योगिक दावानल में जलते
आसपास के जंगल चीखते हैं। 
और हमारे बौने व्यक्तित्व
अनसुनी कर चीख को, 
मनाते हैं पर्यावरण दिवस। 
 
सिसकती नदी के सुलगते सवाल 
मौन कर देते हैं हमारे व्यक्तित्व को। 
पिछले साल कितने पौधे मरे? 
कितने पेड़ कट कर
आलीशान महलों में सज गए? 
हमारी नदी क्यों मर रही है? 
गौरैया क्यों नहीं चहकती मेरे आँगन में? 
इन सब अनुत्तरित प्रश्नों के उत्तर खोज रहा हूँ, 
और लिख रहा हूँ एक श्रद्धांजली कविता
अपने पर्यावरण के मरने पर। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में