शिक्षक पर दोहे - 2022

15-09-2022

शिक्षक पर दोहे - 2022

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 213, सितम्बर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

शिक्षक जीवन वृक्ष है, प्राणवायु है ज्ञान। 
अहंकार को नष्ट कर, देता सुपथ विधान॥ 
 
है दधीच का अंश यह, देता सब कुछ त्याग। 
शिष्य अगर अनुकूल है, पाता ज्ञान विभाग॥
 
शिक्षक दीप समान है, देता ज्ञान प्रकाश। 
भर देता है शिष्य के, बाँहों में आकाश॥ 
 
शिक्षक का होता सदा, आकर्षक व्यक्तित्व। 
ज्ञानवान गुणशील युत, पावन सरल समत्व॥ 
 
अध्ययन अनुशासन सहित, रखे शिष्य का ध्यान। 
प्रतिभा को विकसित करे, दे विद्या अनुदान॥
 
मित्र पिता-माता सभी, का होता है रूप। 
मन अँधियारे चीरता, शिक्षक तीखी धूप॥
 
कच्ची माटी शिष्य है, शिक्षक रहे कुम्हार। 
अनुशासन के चक्र पर, गढ़े शिष्य साभार॥
 
मात-पिता गुरु ऋण अटल, नहीं चुकें ये क़र्ज़। 
इनके चरणों में सदा, शीश नवाना फ़र्ज़॥ 
 
वर्तमान शिक्षक दुखी, पेंशन से है हीन। 
शिक्षक का सम्मान भी, शासन के अधीन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में