टेडी बियर टेडी बियर

15-05-2026

टेडी बियर टेडी बियर

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


टेडी बियर टेडी बियर, 
कितने मोटे कितने प्यारे। 
गोल-मटोल लुढ़कते हो तुम
तुम बच्चों के राज दुलारे। 
 
टेडी बियर टेडी बियर, 
रंग बिरंगे तुम हो न्यारे। 
चलते डगमग धीरे धीरे, 
तुम लगते कितने हो प्यारे। 
 
टेडी बियर टेडी बियर, 
तुम कितने प्यारे मतवारे। 
हँसते ही गड्ढे पड़ जाते
गुच्छुप गुच्छुप गाल तुम्हारे। 
 
टेडी बियर टेडी बियर, 
रात बने तुम दोस्त हमारे। 
पास बिठाकर सोते हम तो, 
भागें डर के भूत बेचारे। 
 
टेडी बियर टेडी बियर, 
सब बच्चों के लाड़ दुलारे। 
तुमसे हँसता बचपन सारा, 
घर-आँगन में नाचें सारे। 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सम्पादकीय प्रतिक्रिया
आप-बीती
बाल साहित्य कविता
कविता
कहानी
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
किशोर साहित्य कहानी
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नाटक
रेखाचित्र
काम की बात
कविता-मुक्तक
काव्य नाटक
गीत-नवगीत
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
अनूदित कविता
चिन्तन
दोहे
एकांकी
कविता - क्षणिका
पुस्तक समीक्षा
गीतिका
लघुकथा
ग़ज़ल
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य लघुकथा
सामाजिक आलेख
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य कविता
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में