दीपावली पर दोहे

01-11-2025

दीपावली पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 287, नवम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

दीप माल सब जल रहीं, करतीं प्रेम प्रकाश। 
मन अंतस दीपक जले, हृदय नेह आकाश। 
 
हर घर में उजियार हो, हर मन अंतस शांत। 
दीवाली हरती सदा, मन के सारे क्लांत। 
 
तेल-दीप की लौ कहे, जल तू सदा उजास। 
अंतर तम को हर सके, ऐसा करो प्रयास। 
 
लक्ष्मी आये साथ में, लेकर शुभ संकल्प। 
सुख समृद्धि शान्ति ही, जीवन के आकल्प। 
 
मिट्टी का दीपक कहे, छोटा हूँ पर ख़ास। 
हूँ ग़रीब के संग भी, हर जीवन की आस। 
 
भेद-भाव के जाल को, आज बुहारो आप। 
प्रेम-सुगंध बिखेर दो, मिटे प्रपंच प्रलाप। 
 
दीप जले तम भागता, हृदय जगाए आस। 
ख़ुशियों की लौ को जला, हरता मन का त्रास। 
 
धन जन को पूजित करें, श्रम का हो सम्मान। 
दीवाली का यश यही, ख़ुशियों का हो गान। 
 
रूठे मित्र मनाइए, यही मित्रता रीत। 
दीपों का त्योहार यह, अपनेपन का गीत। 
 
सुख-समृद्धि, स्नेह का, हर घर जलता दीप। 
दीपोत्सव मंगल बने, शुभ संकल्प समीप। 
 
दीपावली पर्व की सभी स्वजनों को कोटि कोटि शुभकामनाएँ!
सुशील शर्मा

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
दोहे
सांस्कृतिक कथा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
ललित निबन्ध
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कहानी
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में