चिर-प्रणय

15-09-2022

चिर-प्रणय

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 213, सितम्बर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

(हरतालिका तीज की आत्मीय शुभकामनाएँ)

 

हे परम काल शिव! 
हे प्रणव में प्रणय के आत्म स्वरूप
हे मंगलाचरण नाद के स्वस्तिमय सामवेद। 
अपर्णा का अपराजिता व्रत
स्थावर जंगम में अलौकिक
आवाहन करती
दिव्य बालिका का अखंड स्तवन 
कहीं तो आपके अगम्य अनादि 
अमोघ हृदय को छू गया होगा। 
उसके प्रणय में सिर्फ़ आपमें विलय था
कामना थी आपको अपना
स्वामी सिद्ध करने की। 
उसकी सुकोमल स्वरलता 
में बिधे स्तवन
कैसे न खींचते तुम्हें अपनी ओर। 
आप तो नाद के रचयिता है
सारे छंद आपके ही प्रतिरूप है। 
आप से ही उठते है भयंकर गर्जनाएँ। 
संगीत और शब्द के स्वरूप
आपसे ही प्रकटे हैं। 
शैलसुते की चिरप्रवाही
अदम्य कामना से आप
खिंचे आये। 
उसकी चिरयौवन चिन्मय
चिदम्बरा आसक्ति में
आपके तांडव और नटराज और 
महाकाल को भी समर्पण करना पड़ा। 
उज्ज्वल ज्योतिर्मय कर्तव्यरूढ़ जीवंत 
आपका युगल प्रणय इस 
समग्र सृष्टि का प्रथम बीज है। 
आज इस साहचर्य दिवस पर
सभी व्रती सहव्रती सुषुम्नाओं
के अंतस में उसी बीज का नियमन है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में