चिड़िया का दुःख 

01-06-2021

चिड़िया का दुःख 

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 182, जून प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

गुड़िया रोती रोती सी 
घर के अंदर आई। 
जब रोने का कारण पूछा 
तब उसने बात बताई। 
 
गत्ते का जो बना घोंसला 
कल तक तो लटका था। 
आज सुबह जब मैंने देखा 
नीचे वो पटका था। 
 
चूज़े नहीं थे उसके अंदर 
चिड़िया गुमसुम थी। 
नहीं बोलती ची ची ची वो 
उसकी आँखें नम थीं। 
 
पापा कहाँ गए वो 
चिड़िया के सब बच्चे। 
कितने भोले कितने प्यारे 
मन के कितने सच्चे। 
 
तभी वहाँ से धम्म से कूदा 
इक भारी सा बिल्ला। 
चिड़िया चीख़ी भी चिचआई 
बैठा रहा निठ्ठल्ला। 
 
मार झपट कर इस बिल्ले ने 
उसके चूज़े खाये। 
देख बिचारी माँ की हालत 
आँखों आँसू आये। 
 
गुड़िया सुबक सुबक कर रोती 
उसको क्या समझाऊँ। 
कैसे उस बिल्ले को पकड़ूँ 
फाँसी उसे लगाऊँ। 
 
बहुत दुखी है ये मन मेरा
मेरी गुड़िया रोये। 
उस चिड़िया के दुःख को सोचो 
जिसने बच्चे खोये।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में