हिंदू नव वर्ष पर कुंडलियाँ छंद

15-03-2026

हिंदू नव वर्ष पर कुंडलियाँ छंद

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 294, मार्च द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

1. कुंडलिया
 
नव संवत्सर आगमित, ध्वनित सुमंगल गान। 
चैत्र-प्रभा से दीप्तिमय, पुलकित जीवन मान॥
पुलकित जीवन मान, कलश-कुंकुम से साजित। 
तोरण है हर द्वार, सुमन-रंगों से राजित। 
नव आशा का स्पंद, हृदय में रचता नव स्वर। 
नव चेतन दिनमान, आगमित नव संवत्सर॥

2. कुंडलिया 

चैत्री प्रथमा शुक्ल की, सुरभित सकल प्रकाश। 
आम्र मंजरी गंध से, जागा नव उल्लास॥
जागा नव उल्लास, पवन मधुमय रस लाया। 
पुष्प पराग प्रवीण, भँवर कलियों पर छाया। 
नव जीवन का राग, प्रकृति मानव की मैत्री। 
जाग्रत शुभ संकल्प, आगमित प्रथमा चैत्री॥

3. कुंडलिया

मंगलमय नव वर्ष यह, लाया शुभ संदेश। 
स्नेह-सुधा से सींचिए, हर्षित नव परिवेश॥
हर्षित नव परिवेश, उमगता श्रद्धा सागर। 
आलोकित पथ धर्म, हुए सत्कर्म उजागर। 
कह सुशील कविराय, मिटे कटुता का जंगल। 
शुभ्र सृजन का पर्व, वर्ष नव सबको मंगल॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
गीत-नवगीत
कविता
दोहे
साहित्यिक आलेख
स्मृति लेख
कहानी
काम की बात
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में