आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

01-03-2024

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 248, मार्च प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

(आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के निर्वाण समाधि पर अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन।) 
 
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो 
गुरुवर आप धर्म अवतार हो। 
 
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल। 
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल। 
नयनों में नेह सबके लिए। 
भेद सब आपने विस्मृत किए। 
 
आपके ही नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो। 
 
महावीर पथ नित कर्मठ चले। 
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले। 
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन। 
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण। 
 
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो। 
 
आज संलेखना में आप स्थित हो गए। 
ब्रह्ममय आप निर्गत संवाहित हो गए। 
अश्रुपूरित हम सभी करते नमन। 
युगयुगान्तर याद हो यह जिन गमन। 
 
आप स्वर्ग वाणी वाग्दत्ता सार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में