कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना - 002

01-09-2025

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना - 002

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 283, सितम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)


1. 
जोड़े हर इंसान को, गणपति पावन पर्व। 
मनवांछित सिद्धि मिले, गणपति सिद्ध अथर्व॥
गणपति सिद्ध अथर्व, बुद्धि गुण सिद्धि विनायक। 
महिमा दिव्य अनूप, आप विद्या के दायक। 
लम्बोदर विघ्नेश, बँध कष्टों के छोड़े। 
गणपति ज्ञान निधान, खड़े सब कर को जोड़े। 
2. 
लंबोदर करते सदा, विघ्नों का संहार। 
जब गणपति की हो कृपा, हो जीवन उद्धार। 
हो जीवन उद्धार, दुःख सारे हर लेते। 
दिव्य गजानन आप, मोक्ष जीवन को देते। 
चरणों में है माथ, कृपा प्रभु हो कुसुमाकर। 
हमको करो सनाथ, जयति जय जय लम्बोदर। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
दोहे
कविता - हाइकु
कहानी
किशोर साहित्य कहानी
सामाजिक आलेख
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में