वट सावित्री व्रत पर दोहे

01-06-2025

वट सावित्री व्रत पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 278, जून प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

ज्येष्ठ अमावस शुभ दिवस, शुभ मुहूर्त है आज। 
सभी सुहागिन पूजतीं, वट तरुवर सरताज॥
 
वट को पूजें नारियाँ, माँगें अटल सुहाग। 
पतिव्रत के संकल्प से, चमके जीवन भाग॥
 
सावित्री का तप घना, पति व्रत था आधार। 
सत्यवान जीवन दिया, मानी यम ने हार॥
 
कच्चे सूत लपेटकर, करतीं पूजन नार। 
हो अखंड सौभाग्यमय, जीवन खिले बहार॥
 
सावित्री संकल्प से, वट का पूजा कर्म। 
पुण्य कमाती नारियाँ, पाती उत्तम धर्म॥
 
सुनतीं गाथा ध्यान से, सावित्री संकल्प। 
पति की सेवा धर्म है, इसका नहीं विकल्प॥
 
मेहँदी हाथों में रची, माथे पर सिंदूर। 
वट की छाया में खड़ीं, हर दुख होता दूर॥
 
धूप-दीप नैवेद्य से, पूजें वट को नार। 
सुख-समृद्धि पातीं सभी, ख़ुशियों का संसार॥
 
ईश्वर से करतीं अर्ज़, दो प्रभु अटल सुहाग। 
सदा संग पति का रहे, हो गहरा अनुराग॥
 
वट देता है छाँव सुख, करता जीवन शांत। 
सावित्री व्रत से मिटे, मन के सारे भ्रांत॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
कविता
लघुकथा
कविता-मुक्तक
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
दोहे
सांस्कृतिक आलेख
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
साहित्यिक आलेख
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
गीत-नवगीत
कहानी
काव्य नाटक
कविता - हाइकु
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
स्मृति लेख
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में