कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जय गणेश

01-10-2023

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जय गणेश

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 238, अक्टूबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

1
आये भूपति द्वार पर, ख़ुशियाँ हैं चहुँ ओर। 
रिद्धि सिद्धि के साथ में, गणपति ज्ञान विभोर। 
गणपति ज्ञान विभोर, सुमुख गौरी के नंदन। 
लंबोदर गजवक्र, आपका सादर वंदन। 
द्वेमातुर हेरंब, भजन तेरे मन गाये। 
तरुण उमासुत वीर, आज मेरे घर आये। 
2
विघ्न विनाशक सौम्यतम, गणाध्यक्ष अवनीश। 
सिद्धि विनायक धूम्र गण, अखिल विश्व जगदीश। 
अखिल विश्व जगदीश, पराक्रम वैभव देते। 
देते शक्ति अमोघ, कष्ट सब के हर लेते। 
विद्या बुद्धि विवेक, गजानन जग के शासक। 
चरणों में है शीश, पधारो विघ्न विनाशक। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में