बाज़ार के शोर में

01-03-2026

बाज़ार के शोर में

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 293, मार्च प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

हमने सच के मरुस्थलों में
ढूँढ़ी हैं
शीतल छायाएँ। 
 
झूठ तर्क के
घने कुहासे
खोई हुई दिशा दिखती है। 
बाज़ारों की
भीड़-भाड़ में
सस्ती सी निष्ठा बिकती है। 
 
हमने देखीं सिद्धांतों की
उलझी 
झूठी परिभाषाएँ। 
 
क्लिक-क्लिक से
भरी दौड़ में
थमने लगा हृदय का स्पंदन। 
लिखे पोस्ट पर
‘लाइक’ गिनते
मुरझाया है पर अंतर्मन। 
 
किसने कहाँ-कहाँ बोई हैं
नफ़रत की
कड़वी शाखाएँ। 

पक्ष-विपक्ष के
हुल्लड़ में अब
मौन कहीं घायल रहता है। 
स्वार्थ खड़ा है
ऊँचे क़द में
न्याय खड़ा पीड़ा सहता है। 
 
आने वाली पीढ़ी को अब
सच का
आईना दिखलाएँ। 
 
सिसक रही है
मर्यादा अब
निंदा के हिंसक जंगल में। 
निजता की
बलि चढ़ी हुई है
डाटा के गहरे दलदल में। 
 
बचे हुए जो भाव शेष हैं
आओ अब हम
उन्हें बचाएँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
दोहे
कहानी
साहित्यिक आलेख
काम की बात
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में