गुरु पर दोहे – 01

15-04-2021

गुरु पर दोहे – 01

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 179, अप्रैल द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

 

गुरु अमृतमयी जगत में, बाक़ी सब विषबेल।
सतगुरु संत अनंत हैं, प्रभु से कर दें मेल।
 
गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान।
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, बुद्धि ज्ञान आधान।  
 
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान।
गुरु बिन इन्द्रियाँ न सधें, गुरु बिन सधे न ध्यान।
 
गुरु मन में बैठत सदा, गुरु है भ्रम का काल,
गुरु अवगुण को मेटता, मिटें सभी भ्रमजाल।
 
शिष्य वही जो सीख ले, गुरु का ज्ञान अगाध।
भक्तिभाव मन में रखे, चलता चले अबाध।
 
गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम।
गुरु आध्यात्मिक ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम।
 
अंधकार से खींचकर, मन में भरे प्रकाश।
तमस निशा को बदल दे, करे स्वच्छ आकाश।
 
लोभ मोह माया सभी, मैले करते रूप।
गुरु तन मन धोवे सदा, जैसे उज़्ज़वल धूप।
 
गुरु कृपालु हो शिष्य पर, पूरन हों सब काम।
गुरु की सेवा से मिले, परम  ब्रह्म का धाम।
 
गुरु अनंत तक जानिए, गुरु का ओर न छोर।
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में