शस्य श्यामला भारत भूमि

01-02-2021

शस्य श्यामला भारत भूमि

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 174, फरवरी प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

(देश भक्ति गीत )
 

आज शहीदों के जीवन को
आओ सब मिल नमन करें।
शस्य श्यामला भारत भूमि
आओ इसको रतन करें।
 
तिमिर गुलामी का झेला है
अग्नि पथों से गुज़र चुका है।
ज्योति जागरण नव प्रभात का
संघर्षों में कहाँ रुका है।
शस्य श्यामला भारत शतदल
उन्नत मस्तक लिए खड़ा है।
अपने वैभव की रक्षा में
सदियों तक अनवरत लड़ा है।
 
शत मधुवन उपवन सा भारत
आओ इसका यजन करें।
 
आँखों में आँखें डाले हम
अब दुनिया से बातें करते।
अमन चैन पैग़ाम हमारा
सब दुश्मन सीमा पर डरते।
है आज़ाद कंठ आज़ादी
सब मिलजुल कर हम रहते हैं।
दुख पीड़ा या ख़ुशियाँ सारी
संग संग सब हम सहते हैं।
 
विस्तृत हुईं आज सीमायें
आओ मिल कर गगन करें।
 
संघर्षों से हमजोली कर
चल पड़ा देश विकास पथ पर।
तुमुल विजय ध्वनि मन भर कर
जन गण मन सवार रथ पर।
विजयी विश्व तिरंगा थामे
हैं वीर युवा अब कर्णधार।
बने वज्र प्राचीर राष्ट्र की
युवा राष्ट्र के हैं आधार।
 
नव स्वतंत्र जन गण मन भारत
आओ इसका भजन करें।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में