कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मकर संक्रांति

15-01-2023

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मकर संक्रांति

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 221, जनवरी द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

1.
पोंगल बीहू लोहड़ी, मकर राशि आदित्य। 
बिखरा है हर ओर अब, मौसम का लालित्य॥
मौसम का लालित्य, सूर्य अब उत्तरगामी। 
मन है उड़ी पतंग, डोर प्रभु ने है थामी। 
माँ रेवा का तीर, दाल बाटी मन मंगल। 
मधुर पर्व संक्रांति, लोहड़ी बीहू पोंगल। 
2. 
पावन दिन संक्रांति का, अयन बदलते सूर्य। 
मकर राशि दिनमणि गमन, बाजे हर दिशि तूर्य। 
बाजे हर दिशि तूर्य, सुहाना आया मौसम। 
नभ में उड़ीं पतंग, नहाते सब जन संगम। 
रवि को देकर अर्घ्य, धर्ममय मन संयोजन। 
करें राष्ट्र निर्माण, मनाएँ उत्सव पावन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
कविता
ललित निबन्ध
दोहे
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कहानी
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
कविता - क्षणिका
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में