फगुनिया दोहे

15-03-2023

फगुनिया दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 225, मार्च द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

फागुन में दुनिया रँगी, उर अभिलाषी आज। 
जीवन सतरंगी बने, मन अंबर परवाज। 
 
आम मंजरी महकती, टेसू हँसते लाल। 
मन पलाश तन संदली, फागुन धूम धमाल। 
 
नव पल्लव के संग में, महुआ मादक गंध। 
फागुन अंबर पर लिखे, मन के नेह निबंध। 
 
है वसंत उत्कर्ष पर, बिखरे रंग गुलाल। 
लोग फगुनिया गा रहे, ओढ़े लाल रुमाल। 
 
धूप फगुनिया हो गयी, मन हो उठा अधीर। 
देवर बच कर भागते, भाभी मले अबीर। 
 
धानी चूनर ओढ़ कर, फागुन गाये गीत। 
तन अनंग मन बाँसुरी, कब आएँगे मीत? 
 
मादक अमराई हुई, टेसू फूल अनंग। 
ऋतु वसंत है झूमती, ज्यों पी ली हो भंग। 
 
फगुनाहट की थाप है, रंगों की बौछार। 
अपनेपन से है रँगा, फागुन का त्यौहार। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में