शाश्वत निनाद

01-11-2025

शाश्वत निनाद

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 287, नवम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

अब कोई द्वैत नहीं रहा 
ना ‘मैं’, ना ‘तुम’, 
केवल एक निस्तब्ध विस्तार, 
जिसमें सब कुछ थिरकता है 
वायु, प्रकाश, जल, और मेरा होना। 
 
जब दृष्टि भीतर उतरती है, 
तो दिखता नहीं कोई रूप, 
केवल तरंगें हैं 
जिनमें सृष्टि की स्पंदन-ध्वनि गूँजती है। 
 
मैं उसी स्पंदन में विलीन हूँ, 
जैसे दीप ज्योति में, 
जैसे लहर सागर में, 
जैसे श्वास स्वयं आकाश में। 
 
ना साधक हूँ, ना साध्य, 
ना यात्रा है, ना गंतव्य 
सब कुछ एक साथ घट रहा है, 
एक अदृश्य करुण लय में। 
 
धरती का धैर्य, 
नदी की नम्रता, 
वृक्षों की मौन वाणी 
सब मेरे भीतर बोलते हैं। 
और मैं सुनता हूँ 
उस शाश्वत निनाद को, 
जो न बाहर है, न भीतर, 
फिर भी हर श्वास में जीवित है। 
 
यही आलिंगन है 
जिसमें ब्रह्म और प्राण एक हो जाते हैं, 
जहाँ समय पिघलकर अनंत में बह जाता है, 
और अस्तित्व 
एकमात्र सत्य बनकर झिलमिलाता है। 
 
वहाँ कोई आकांक्षा नहीं, 
कोई नाम नहीं, 
केवल यह अनुभव 
कि मैं नहीं रहा, 
सिर्फ़ वह है 
जो सदा से था, 
सदा रहेगा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता - क्षणिका
दोहे
सांस्कृतिक कथा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
ललित निबन्ध
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कहानी
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में