बड़ा कठिन है आशुतोष सा हो जाना
डॉ. सुशील कुमार शर्मा
(गाडरवारा की मिट्टी से उठकर विश्वमंच तक पहुँचे उस कलाकार के भीतर झाँकने का एक प्रयास)
किसी व्यक्ति की यात्रा को केवल उसकी उपलब्धियों की सूची बनाकर नहीं समझा जा सकता। उपलब्धियाँ उसके जीवन का दृश्य पक्ष होती हैं, लेकिन उसके भीतर जो कुछ घटता है, वही उसकी वास्तविक यात्रा होती है। “आशुतोष राना को समझना हो तो मुझे लगता है कि मुंबई, दिल्ली, फ़िल्म, पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय मंचों से पहले गाडरवारा को समझना होगा।” क्योंकि आशुतोष राना के व्यक्तित्व की जड़ें किसी महानगरीय चमक में नहीं, बल्कि इसी मिट्टी में हैं। वही मिट्टी जिसमें धूल उड़ाती गलियाँ हैं, मंदिरों की घंटियाँ हैं, रामलीला का मंच है, बुंदेली बोलियों की सहज आत्मीयता है और छोटे नगर के बड़े सपने देखने वाला एक बालक है।
मुझे आशुतोष राना के जीवन को देखते हुए बार-बार वह छोटा-सा बालक दिखाई देता है, जो चार वर्ष की उम्र में मंच पर आया और रामलीला में भूमिका निभाने लगा था। स्वयं आशुतोष ने अपने शुरूआती अभिनय के बारे में बताया है कि बचपन में वे स्थानीय रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका करते थे और उनके माता-पिता उनके प्रत्येक अभिनय को देखने आते थे। उनके पिता का यह विश्वास कि अपनी रुचि का अनुसरण करो, क्योंकि वही तुम्हें प्रसन्नता तक ले जाएगी, उनके जीवन में एक स्थायी सूत्र बन गया।
मेरी दृष्टि में यहीं से आशुतोष के व्यक्तित्व की पहली मनोवैज्ञानिक रेखा खिंचती है। मंच उनके लिए कभी केवल मंच नहीं रहा। वह उनके भीतर स्वयं को खोजने का स्थान रहा। गाडरवारा का वह बालक जब मंच पर अभिनय करता होगा, तब शायद उसे यह ज्ञात नहीं रहा होगा कि एक दिन उसके भीतर का वही अभिनय भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली खल-पात्रों में से अनेक को जन्म देगा। किन्तु मनुष्य के भीतर कुछ बीज बहुत पहले पड़ जाते हैं और जीवन के बहुत बाद के वर्षों में जाकर उनके वृक्ष दिखाई देते हैं।
आशुतोष के व्यक्तित्व में मुझे सबसे रोचक बात यही लगती है कि उन्होंने अपने अतीत को कभी अपने वर्तमान के रास्ते में खड़ा नहीं होने दिया, बल्कि उसे अपने वर्तमान की ऊर्जा बना लिया। गाडरवारा से निकलकर सागर विश्वविद्यालय तक पहुँचना, रंगमंच से जुड़ना, आध्यात्मिक गुरु पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ का सान्निध्य प्राप्त करना और फिर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय तक पहुँचना—यह यात्रा केवल शिक्षा प्राप्त करने की यात्रा नहीं थी। यह उस भीतर के आग्रह की यात्रा थी, जो कह रहा था कि “मुझे वही करना है जिसके लिए मैं बना हूँ।” 1994 में NSD से निकलने के बाद मुंबई पहुँचे तो उनके पास फ़िल्मी दुनिया का कोई पारिवारिक सहारा नहीं था। उन्होंने स्वयं बताया है कि मुंबई पहुँचकर प्रारंभिक दिनों में काम की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान तक भटकना पड़ा।
यहीं आशुतोष के मन का दूसरा पक्ष सामने आता है—संघर्ष से घबराने के बजाय संघर्ष को साधना में बदल देने की प्रवृत्ति।
आज जब कोई कलाकार स्थापित हो जाता है तो उसकी सफलता के पीछे छिपी असुरक्षा दिखाई नहीं देती। किन्तु मुंबई का वह समय आशुतोष के लिए केवल काम खोजने का समय नहीं रहा होगा; वह स्वयं को प्रमाणित करने का समय भी रहा होगा। एक छोटे शहर से निकला युवक, जिसके पास प्रतिभा तो है लेकिन उद्योग में कोई बड़ा सहारा नहीं ऐसी स्थिति मनुष्य के भीतर या तो हीनता पैदा करती है या असाधारण आत्मविश्वास। आशुतोष के व्यक्तित्व में दूसरा रास्ता विकसित हुआ। शायद यही कारण है कि उन्होंने अपने आपको किसी एक साँचे में क़ैद नहीं होने दिया।
‘स्वाभिमान’ से आरंभ हुई टेलीविज़न यात्रा और फिर 1998 की ‘दुश्मन’ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ के पात्रों ने उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं के लिए दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाए। लेकिन यहाँ भी आशुतोष की मनोवैज्ञानिक यात्रा रोचक है। वे केवल ‘खलनायक’ बनकर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने खल-पात्रों के भीतर की मनोवृत्ति को समझने का प्रयास किया। वे स्वयं कहते रहे हैं कि वे चरित्र को इस तरह निभाना चाहते हैं कि उसमें अभिनेता आशुतोष राना दिखाई ही न दे।
शायद इसी कारण उनके नकारात्मक पात्र केवल डराते नहीं थे, वे असहज भी करते थे। वे दर्शक को यह सोचने पर विवश करते थे कि बुराई केवल चेहरे पर नहीं होती, उसके पीछे भी एक मनुष्य, उसकी इच्छाएँ, उसकी विकृतियाँ और उसकी मनःस्थितियाँ होती हैं। लेकिन मुझे आशुतोष की यात्रा का सबसे सुंदर मोड़ तब दिखाई देता है, जब फ़िल्मी अभिनेता के भीतर का साहित्यिक मन सामने आता है। ‘मौन मुस्कान की मार’ केवल किसी अभिनेता द्वारा लिखी गई पुस्तक नहीं है। उसमें वह व्यक्ति दिखाई देता है जो समाज को दूर से देखता है, उसकी विसंगतियों को पकड़ता है और उन्हें व्यंग्य के माध्यम से सामने रखता है। आशुतोष ने स्वयं कहा है कि वे बचपन से पढ़ने-लिखने में रुचि रखते थे और व्यंग्य उन्हें अपनी बात कहने का प्रभावी माध्यम लगता है।
और फिर ‘रामराज्य’ आता है। यहाँ अभिनेता और लेखक के बीच की दूरी और कम हो जाती है। राम उनके लिए केवल धार्मिक आख्यान के पात्र नहीं, बल्कि भारतीय चिंतन और चरित्र की एक जीवित अवधारणा हैं। यह वही आशुतोष हैं, जिन्होंने कभी गाडरवारा की रामलीला में रावण का अभिनय किया था और अब रामकथा को लेखक की दृष्टि से पुनः देखने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे इसमें एक गहरी मनोवैज्ञानिक निरंतरता दिखाई देती है। बचपन में उन्होंने रामलीला को बाहर से जिया था; परिपक्वता में वे उसी रामकथा को भीतर से समझने लगे। यही कारण है कि आशुतोष मेरे लिए केवल अभिनेता नहीं हैं। वे अभिनय, साहित्य, अध्यात्म और जीवन-दर्शन के बीच निरंतर संवाद करते हुए व्यक्ति हैं।
फ़िल्मों की बात करें तो ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ के बाद उन्होंने स्वयं को केवल हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बंगाली और हरियाणवी फ़िल्मों में भी काम किया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनका उद्देश्य केवल किसी एक फ़िल्म उद्योग का अभिनेता बनना नहीं, बल्कि “भारतीय अभिनेता” के रूप में पहचाना जाना था। यही वह बिंदु है जहाँ गाडरवारा का एक युवक भारतीयता के व्यापक आकाश में दिखाई देने लगता है।
और आज जब हम उन्हें देखते हैं तो उनकी पहचान केवल फ़िल्मों तक सीमित नहीं है। ‘पठान’, ‘फाइटर’, ’छावा’ जैसी फ़िल्मों से लेकर वेब माध्यम और रंगमंच तक उनका विस्तार दिखाई देता है। 2025 में वे रंगमंच के महत्त्व पर बात करते हुए थिएटर को अभिनेता का प्रशिक्षण-स्थल बताते रहे और यह स्पष्ट किया कि फ़िल्म तथा वेब माध्यम उस प्रशिक्षण को बड़े दर्शक-वर्ग तक पहुँचाने का मंच है।
लेकिन आशुतोष की वर्तमान यात्रा का सबसे अर्थपूर्ण अध्याय मेरे लिए फिर रंगमंच ही है। ‘हमारे राम’ में रावण की भूमिका निभाते हुए वे फिर मंच पर लौटे। यह केवल एक अभिनेता की वापसी नहीं थी। यह उस कलाकार की अपने मूल की ओर वापसी थी जिसने कभी चार वर्ष की उम्र में मंच पर क़दम रखा था। यह प्रस्तुति भारत के अनेक नगरों में पहुँची और 2026 में दुबई के बाद लंदन तक पहुँची। लंदन में इसके प्रदर्शन की ख़बर ने यह भी दिखाया कि भारतीय मिथक और भारतीय रंगमंच की भाषा अब समुद्र पार बसे भारतीयों के लिए भी सांस्कृतिक स्मृति का माध्यम बन रही है।
यहीं से उस ‘ओरा’ को समझा जा सकता है, जिसकी चर्चा आज आशुतोष राना के संदर्भ में होती है।
यह आभामंडल केवल प्रसिद्धि का नहीं है। प्रसिद्धि बहुत लोगों को मिलती है। आशुतोष का आभामंडल इसलिए अलग है कि उनके व्यक्तित्व में ‘गाडरवारा का सहज आदमी, रंगमंच का साधक, फ़िल्मों का समर्थ अभिनेता, साहित्य का पाठक-लेखक और भारतीय संस्कृति का संवेदनशील व्याख्याकार—सब एक साथ दिखाई देते हैं।’ दुबई से लंदन तक ‘हमारे राम’ की यात्रा इस बात का एक सुंदर उदाहरण है। एक छोटे-से नगर में रामलीला करने वाला बालक आज विदेशों के मंच पर रावण बनकर खड़ा है और हज़ारों मील दूर बैठे दर्शकों को भारतीय कथा-संस्कृति से जोड़ रहा है। यह यात्रा जितनी बाहरी है, उससे कहीं अधिक आंतरिक है।
और फिर जब मैं आशुतोष राना को गाडरवारा में देखता हूँ, तो मुझे उस आभामंडल के पीछे छिपा हुआ दूसरा आशुतोष दिखाई देता है।
वह जो अपने नगर की गलियों को भूलना नहीं चाहता। वह जो अपने लोगों के बीच आते ही सितारा नहीं, ‘राना भैया’ हो जाता है। वह जो अपने नगर के युवाओं में अभिनय की सम्भावना देखता है। इसीलिए राष्ट्रीय नाट्य संस्थान की कार्यशाला के दौरान उनका गाडरवारा के प्रतिभागियों के साथ समय बिताना मेरे लिए किसी सेलिब्रिटी की औपचारिक उपस्थिति नहीं था। मेरे लिए वह उस व्यक्ति का अपनी जड़ों की ओर लौटना था, जिसने जीवन में बहुत दूर तक जाकर यह जाना है कि ऊँचाई कितनी भी मिल जाए, मनुष्य की जड़ें अंततः उसी मिट्टी में शक्ति खोजती हैं जहाँ उसका बचपन बीता था।
शायद यही आशुतोष के मन का सबसे बड़ा द्वंद्व भी है एक ओर देश-दुनिया का विराट मंच और दूसरी ओर अपनी माटी की वह आत्मीय दुनिया, जहाँ कोई उन्हें उनके अभिनय या पुरस्कार से नहीं, उनके अपनेपन से पहचानता है। मुझे लगता है कि उनकी सबसे बड़ी सफलता यह नहीं कि उन्होंने मुंबई जीत ली, न यह कि उन्हें फ़िल्मफ़ेयर मिला, न यह कि उनके अभिनय को देश के अनेक हिस्सों में सराहा गया, और न ही यह कि उनका रंगमंच अब दुबई और लंदन तक पहुँच रहा है। उनकी सबसे बड़ी सफलता यह है कि इतनी दूर जाकर भी वे अपने भीतर के गाडरवारा को, अपनी मिट्टी को, अपने गुरु के आदर्शों को, अपने रिश्तों को अपनी मातभूमि से जुड़ी परम्पराओं को मरने नहीं देते। शायद इसी कारण जब वे यहाँ आते हैं तो उनके चेहरे पर एक अलग चमक दिखाई देती है। यह किसी अभिनेता की कैमरे वाली चमक नहीं होती। यह उस व्यक्ति की चमक होती है जो अपने अतीत से मिलने आया है।
मेरी दृष्टि में आशुतोष राना की पूरी यात्रा को एक वाक्य में कहना हो तो मैं कहूँगा—गाडरवारा ने उन्हें मिट्टी दी, रंगमंच ने उन्हें देह दी, साहित्य ने उन्हें दृष्टि दी, सिनेमा ने उन्हें विस्तार दिया और जीवन ने उन्हें अपनी जड़ों की ओर लौटना सिखाया। आज वे देश की सीमाओं से बाहर भारतीय कला और कथा-संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में दिखाई देते हैं। लेकिन मेरे लिए उनके भीतर आज भी वही गाडरवारा है रामलीला का वह मंच, पिता की आँखों में विश्वास, दद्दाजी का आशीर्वाद, बुंदेली माटी की गंध और सपनों से भरा वह बालक, जिसने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उसकी आवाज़ इतनी दूर तक जाएगी। और इसलिए जब मैं आशुतोष राना को देखता हूँ, तो मुझे एक सफल अभिनेता नहीं, अपनी मिट्टी से निकला हुआ वह वृक्ष दिखाई देता है जिसकी शाखाएँ देश-विदेश तक फैल गई हैं, लेकिन जिसकी जड़ें आज भी गाडरवारा की धरती में हैं।
शायद इसी को सफलता की सबसे सुंदर परिभाषा कहा जा सकता है आकाश आपका हो जाए, लेकिन मिट्टी आपको अपना ही समझती रहे।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- व्यक्ति चित्र
- कविता
-
- 2025 की विदाई एक आत्मवलोकन
- अंतर्द्वंद्व में जीवन
- अंतस की लड़ाई
- अंधकार से रोशनी तक
- अधूरा सा
- अधूरी लिपि में लिखा प्रेम
- अनकहा आलोक
- अनकहा सौंदर्य
- अनुत्तरित प्रश्न
- अर्धनारीश्वर
- आकाशगंगा
- आज की हिंदी
- आत्मा का संगीत
- आप कहाँ हो प्रेमचंद
- आस-किरण
- उड़ गयी गौरैया
- एक था वीरू
- एक पेड़ का अंतिम वचन
- एक स्कूल
- एक स्त्री का नग्न होना
- ओ पारिजात
- ओमीक्रान
- ओशो का अवतरण—अंतरात्मा का पर्व
- ओशो ने कहा
- और बकस्वाहा बिक गया
- औरत की अधूरी पूर्णता
- कबीर छंद – 001
- कभी तो मिलोगे
- करवाचौथ की चाँदनी में
- कविता तुम कहाँ हो
- कविता से मेरा रिश्ता
- कविताएँ संस्कृतियों के आईने हैं
- कह-मुकरियाँ
- कहने को अपने
- काल डमरू
- काश तुम समझ सको
- काश प्रकृति भी बोल पाती
- कृष्ण तुम पर क्या लिखूँ-2
- क्या तुमने कविता लिखी
- क्रिकेट बस क्रिकेट है जीवन नहीं
- गंगा अवतरण
- गण और तंत्र के बीच
- गणपति वंदना
- गाडरवारा गौरव गान
- गाँधी धीरे धीरे मर रहे हैं
- गाँधी मरा नहीं करते हैं
- गाँधी सभी यक्ष प्रश्नों के उत्तर
- गाँधीजी और लाल बहादुर
- गीता-श्रीकृष्ण का शाश्वत स्वर
- गोपाष्टमी: गौ की पुकार
- गोवर्धन
- चरित्रहीन
- चलो उठो बढ़ो
- चिर-प्रणय
- चुप क्यों हो
- छूट गए सब
- छोटा सा आकाश
- जब प्रेम उपजता है
- जय राम वीर
- जहाँ रहना हमें अनमोल
- जीने की प्रतीक्षा में जीवन
- जीवन का सबसे सुंदर रंग हो तुम
- जीवन की अनकही धारा
- जीवन प्रेम से खुलता है
- जैसे
- जो निभाता है वो चुप रहता है
- जो लौटकर नहीं आता
- ठण्ड
- तमसोमा ज्योतिर्गमय
- तुम और मैं
- तुम कमज़ोर नहीं हो
- तुम जो हो
- तुम हमें यूँ भुला न पाओगे
- तुम—मेरी सबसे अनकही कविता
- तुमसे मिलकर
- तुम्हारा सौंदर्य
- तुम्हारी आँखें
- तुम्हारी रूह में बसा हूँ मैं
- तुम्हारे जाने के बाद
- तेरा घर या मेरा घर
- देखो होली आई
- देह का वस्त्र
- देह की देहरी और प्राण का मौन
- धधकते समय में मानव संवेदना की खोज
- धरती के लिए एक कविता
- धराली की पुकार
- धुएँ के उस पार
- नए युग का शिक्षक
- नए वर्ष में
- नदी तुम समय हो
- नया वर्ष, नए संकल्प
- नववर्ष की दस्तक
- नशे पर दो कविताएँ
- नाम_जपो_किरत_करो_वंड_छको
- नारी का प्यार
- नारी सिर्फ़ देह नहीं है
- नारी, सृष्टि की अजस्र धारा
- नीलकंठ
- नीले वस्त्रों में उगता सूरज
- नृसिंह स्तवन
- पचास पार का स्त्री मन
- पत्ते से बिछे लोग
- पिता का पता
- पिता: एक अनकहा संवाद
- पीले अमलतास के नीचे— तुम्हारे लिए
- पुण्य सलिला माँ नर्मदे
- पुरुष का रोना निषिद्ध है
- पृथ्वी की अस्मिता
- पृथ्वी की पुकार
- पोला पिठौरा
- प्रणम्य काशी
- प्रभु प्रार्थना
- प्रिय तुम आना हम खेलेंगे होली
- प्रेम का प्रतिदान कर दो
- प्रेम की अंतिम व्याख्या
- प्रेम में पूर्णिमा नहीं होती
- प्रेम में बढ़ना
- फागुन अब मुझे नहीं रिझाता है
- बड़ा कठिन है आशुतोष सा हो जाना
- बस तू ही तू
- बसंत बहार
- बहुआयामी कविताएँ
- बहुत कुछ सीखना है
- बापू और शास्त्री–अमर प्रेरणा
- बिट्टो, तुम थकना मत
- बिरसा मुंडा—आदिवासी गौरव
- बोलती कविता
- बोलती कविता
- ब्रह्म-घोष
- ब्राह्मण कौन है
- ब्राह्मणत्व की ज्योति
- भीम शिला
- भोर की अनकही
- मंच पर कविता की तलाश
- मत टूटना तुम
- मन का पौधा
- मशीन बना दिया गया शिक्षक
- महाराणा प्रताप
- महाशिवरात्रि, शिव और शक्ति का जागरण
- माँ आशुतोषी नर्मदा
- माँ कात्यायनी: भगवती का षष्ठम प्राकट्य रूप
- माँ कालरात्रि: माँ भगवती का सप्तम प्राकट्य स्वरूप
- माँ कूष्मांडा – नवरात्र का चतुर्थ स्वरूप
- माँ चंद्रघंटा – नवरात्र का तृतीय स्वरूप
- माँ पीताम्बरा बगलामुखी वंदना
- माँ बगलामुखी स्तवन
- माँ महागौरी: भगवती का अष्टम प्राकट्य स्वरूप
- माँ शैलपुत्री–शारदीय नवरात्र का प्रथम प्राकट्य
- माँ सिद्धिदात्री: भक्त की प्रार्थना
- माँ स्कंदमाता: माँ का पंचम रूप
- माँ-ब्रह्मचारिणी – नवरात्र का द्वितीय स्वरूप
- मिच्छामी दुक्कड़म्
- मिट्टी का घड़ा
- मिलन के विरुद्ध
- मुझे कुछ कहना है
- मुझे लिखना ही होगा
- मृगतृष्णा
- मेरा मध्यप्रदेश
- मेरी चाहत
- मेरी बिटिया
- मेरी भूमिका
- मेरे जाने के बाद
- मेरे भैया
- मेरे लिए एक कविता
- मैं अब भी प्रतीक्षा में हूँ
- मैं अब भी वही हूँ . . .
- मैं अरावली
- मैं कौन हूँ का उत्तर
- मैं तुम ही तो हूँ
- मैं तुम्हें प्यार करता हूँ
- मैं पर्यावरण बोल रहा हूँ . . .
- मैं पूर्ण न हो सका
- मैं मिलूँगा तुम्हें
- मैं लड़ूँगा
- मैं वो नहीं
- मौन की वह पतली रेखा
- मौन तुम्हारा
- यक्ष प्रश्न
- यज्ञ
- यदि मेरी सुधि तुम ले लेतीं
- ये चाँद
- रक्तदान
- रक्षा बंधन
- राखी–धागों में बँधा विश्वास
- रावण एक अधूरी महागाथा
- रिश्ते
- रुत बदलनी चाहिए
- वर्षा
- वर्षा ऋतु
- वसंत के हस्ताक्षर
- वह तो झांसी वाली रानी थी
- वह मन जिसमें कविता रहती है
- विष और शिव के मध्य
- विस्मृत होती बेटियाँ
- वृद्ध—समय की धरोहर
- वेलेंटाइन दिवस पर
- वो तेरी गली
- शक्कर के दाने
- शनि वंदना
- शब्दों को कुछ कहने दो
- शाश्वत निनाद
- शिक्षक दिवस
- शिव आपको प्रणाम है
- शिव वंदना
- शिव वंदना
- शिव वंदना
- शिव संकल्प
- शुभ्र चाँदनी सी लगती हो
- श्रद्धा ही श्राद्ध है
- श्री हनुमंत स्तवन
- सखि बसंत में तो आ जाते
- संघर्ष का सूर्योदय
- सत्य के दो मुख
- सत्य के नज़दीक
- सनातन उद्घोष
- समय की धमनियों में बहता हुआ सत्य
- सवर्ण हैं हम
- साक्षी भाव
- सावित्री की ज्योति
- साहित्य की अस्मिता का अपमान
- सिंदूर का प्रतिशोध
- सिस्टम का श्राद्ध
- सीता का संत्रास
- सुख का अर्थ
- सुनलो ओ रामा
- सुनो प्रह्लाद
- सृष्टि का संगीत हैं बच्चे
- सृष्टि की अंतिम प्रार्थना
- सेवा, संकल्प और समर्पण
- स्त्रियों का मन एक सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड
- स्त्री का मोक्ष
- स्पर्श से परे
- स्वतंत्रता का सूर्य
- स्वप्न से तुम
- स्वर्णरेखा
- हथेलियों में बंद चाँद की स्मृति
- हमारा वो ज़माना
- हर बार लिखूँगा
- हरितालिका तीज
- हिंदी का भविष्य
- हिंदी का संघर्ष
- हिंदी की यात्रा
- हिंदी घर की भाषा है
- हिंदी–एकता की धड़कन, संस्कृति का स्वर
- हे क़लमकार
- हे केदारनाथ
- हे छट मैया
- हे राधे
- हे शिक्षक
- होत कबड्डी होत कबड्डी
- कविता-मुक्तक
-
- अक्षय तृतीया
- कबीर पर कुंडलियाँ
- कह मुकरी - सुशील कुमार शर्मा - 001
- कुण्डलियाँ स्वतंत्रता दिवस पर
- कुण्डलिया - अटल बिहारी बाजपेयी को सादर शब्दांजलि
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - अपना जीवन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - आशा, संकल्प
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - इतराना, देशप्रेम
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - काशी
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गंगा
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना - 001
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना - 002
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गीता
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गुरु
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गुरु
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जय गणेश
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जय गोवर्धन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जलेबी
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - जीवन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - झंडा वंदन, नमन शहीदी आन, जय भारत
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - नया संसद भवन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - नर्स दिवस पर
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - नवसंवत्सर
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पर्यावरण
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पहली फुहार
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पूरे कर कर्त्तव्य
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पेट्रोल एवं गैस की कमी
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पेंशन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - बचपन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - बम बम भोले
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - बुझ गया रंग
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - भटकाव
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मकर संक्रांति
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मकर संक्रांति - 002
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मतदान
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - माँ
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - मानस
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - यू जी सी नियम
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - योग दिवस
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - विद्या, शिक्षक
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - शुभ धनतेरस
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - श्रम एवं कर्मठ जीवन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - सच्चा ज्ञानी है वही
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - संवेदन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - सावन
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - स्तनपान
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - हिन्दी दिवस विशेष
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - होली
- कुण्डलिया - सीखना
- कुण्डलिया – कोशिश
- कुण्डलिया – डॉ. सुशील कुमार शर्मा – यूक्रेन युद्ध
- कुण्डलिया – परशुराम
- कुण्डलिया – संयम
- गणतंत्र दिवस
- दुर्मिल सवैया – डॉ. सुशील कुमार शर्मा – 001
- प्रदूषण और पर्यावरण चेतना
- शिक्षक दिवस पर कुण्डलियाँ
- शिव वंदना
- सायली छंद - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - चाँद
- सोशल मीडिया और युवावर्ग
- स्वर कोकिला आशा भोंसले को श्रद्धांजलि
- हनुमत स्तवन
- हिंदी दिवस पर तीन कुण्डलियाँ छंद
- हिंदू नव वर्ष पर कुंडलियाँ छंद
- होली पर कुण्डलिया
- लघुकथा
-
- अंतर
- अंतिम ऑनलाइन
- अंतिम बीज
- अनैतिक प्रेम
- अपनी जरें
- आओ तुम्हें चाँद से मिलाएँ
- आख़िरी रोटी
- आँखों का तारा
- आँसू ताक़त हैं कमज़ोरी नहीं
- उजाले की तलाश
- उसका प्यार
- एक बूँद प्यास
- ऑनलाइन उपस्थिति
- ओएमआर का घेरा
- काग़ज़ का जंगल
- काहे को भेजी परदेश बाबुल
- कोई हमारी भी सुनेगा
- गाय ‘पालन की परिभाषा’!
- गाय की रोटी
- ग़ुलाम
- जल देवता का क्रोध
- ज़िन्दगी और बंदगी
- डर और आत्म विश्वास
- डिजिटल सम्मान
- तस्वीर
- तहस-नहस
- तुलना का बोझ
- दूसरी माँ
- नारी ‘तुम मत रुको’!
- पति का बटुआ
- पत्नी
- परफ़ेक्ट पोज़
- पाँच लघु कथाएँ
- पीड़ा बनी कर्तव्य
- पुरानी मेज़
- पौधरोपण
- प्लास्टिक का जंगल
- फ़र्ज़
- फेंकी हुई रोटियाँ
- बेटी की गुल्लक
- मर्यादा का प्रेम
- माँ ‘छाया की तरह’!
- माँ का ब्लैकबोर्ड
- मातृभाषा
- माया
- मुझे ‘बहने दो’!
- मुझे छोड़ कर मत जाओ
- मौन पहाड़ का बदला
- म्यूज़िक कंसर्ट
- योनि का चुनाव
- राष्ट्र निर्माता
- रिश्ते (डॉ. सुशील कुमार शर्मा)
- रेत का आदमी
- रौब
- वो पाँच मिनट
- शर्बत
- शिक्षक सम्मान
- शिक्षा की पाँच दीपशिखाएँ
- शुद्धि की प्रतीक्षा
- शेष शुभ
- सपनों की उड़ान
- सम्मान
- स्मृति के रंग
- स्मृतियों के अवशेष
- स्वार्थ की लक्ष्मण रेखा
- हर चीज़ फ़्री
- हिंदी–माँ की आवाज़
- हिन्दी इज़ द मोस्ट वैलुएबल लैंग्वेज
- कहानी
-
- अधूरी देहरी का मौन
- अर्जुन से आर्यन तक: आभासी दुनिया का सच
- अर्द्धांगिनी
- और प्रेम मरता गया
- जड़ों से जुड़ना
- जल कुकड़ी
- जाको राखे सांइयाँ
- ज़िन्दगी सरल है पर आसान नहीं
- जीवन संग्राम
- त्रिकाल: जन्मों के पार एक अनुराग
- त्रिवेणी संगम
- दरकता मन
- दूसरा मौक़ा
- धूप के उस पार की सुबह
- पद्मावती
- पिता बरगद की छाया
- पुरानी नींव, नए मकान
- पूर्ण अनुनाद
- प्रेम सम्मान
- बुआ की राखी
- ब्रह्मराक्षस का अभिशाप
- मंदबुद्धि
- मन के एकांत में
- मैं हूँ ना
- मैडम एम
- मौन की परछाइयाँ
- यादों की लालटेन
- ये तेरा घर ये मेरा घर
- राखी का फ़र्ज़
- रिश्तों की गर्माहट
- रिश्तों के रेशमी धागे
- रेशमी धागे: सेवा का नया पथ
- हरसिंगार
- सम्पादकीय प्रतिक्रिया
- गीत-नवगीत
-
- अखिल विश्व के स्वामी राम
- अच्युत माधव
- अनुभूति
- अब कहाँ प्यारे परिंदे
- अब का सावन
- अब नया संवाद लिखना
- अब वसंत भी जाने क्यों
- अबके बरस मैं कैसे आऊँ
- अष्टांग योग गीत
- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
- आज से विस्मृत किया सब
- इस बार की होली में
- उठो उठो तुम हे रणचंडी
- उर में जो है
- काँच हुए सब रिश्ते-नाते
- कि बस तुम मेरी हो
- किसे जगाएँ
- कृष्ण मुझे अपना लो
- कृष्ण सुमंगल गान हैं
- कैसे हम ख़ुद को समझाएँ
- कौन करे मन की अगवाई
- ख़ुद से मुलाक़ात
- ख़ुशियों की दीवाली हो
- गमलों में है हरियाली
- गर इंसान नहीं माना तो
- गुरु पूर्णिमा पर गीत
- गुलशन उजड़ गया
- गोपी गीत
- घर घर फहरे आज तिरंगा
- घाव का उपहार
- चढ़ा प्रेम का रंग सभी पर
- चला गया दिसंबर
- चलो होली मनाएँ
- ज्योति शिखा सी
- झरता सावन
- टेसू की फाग
- तुम तुम रहे
- तुम मुक्ति का श्वास हो
- दिन भर बोई धूप को
- धरती बोल रही है
- नया कलेंडर
- नया वर्ष
- नव अनुबंध
- नववर्ष
- नारी
- फागुन ने कहा
- फूला हरसिंगार
- बहिन काश मेरी भी होती
- बाज़ार के शोर में
- बारूदी बयार
- बेटी घर की बगिया
- बोन्साई वट हुए अब
- भरे हैं श्मशान
- मज़दूर दिवस पर गीत
- मतदाता जागरूकता पर गीत
- मन का नाप
- मन को छलते
- मन गीत
- मन फागुन
- मन बातें
- मन वसंत
- मन संकल्पों से भर लें
- महावीर पथ
- मैं दिनकर का वंशज हूँ – 001
- मैं दिनकर का वंशज हूँ – 002
- मौन का शंखनाद
- मौन गीत फागुन के
- यूक्रेन युद्ध
- वयं राष्ट्र
- वसंत पर गीत
- वासंती दिन आए
- विधि क्यों तुम इतनी हो क्रूर
- शस्य श्यामला भारत भूमि
- शस्य श्यामली भारत माता
- शिव
- श्रावण
- सत्य का संदर्भ
- सुख-दुख सब आने जाने हैं
- सुख–दुख
- सूना पल
- सूरज की दुश्वारियाँ
- सूरज को आना होगा
- स्वप्न फिर छिटक गया
- स्वागत है नववर्ष तुम्हारा
- हर हर गंगे
- हिल गया है मन
- आप-बीती
- साहित्यिक आलेख
-
- आज की हिन्दी कहानियों में सामाजिक चित्रण
- गीत सृष्टि शाश्वत है
- डिजिटल युग में कविता की प्रासंगिकता और पाठक की भूमिका
- पुरुष सत्तात्मक समाज में स्त्री विमर्श
- प्रवासी हिंदी साहित्य लेखन
- प्रेमचंद का साहित्य – जीवन का अध्यात्म
- बुन्देल खंड में विवाह के गारी गीत
- भारत में लोक साहित्य का उद्भव और विकास
- भाषा का उद्भव और विकास: मानवीय चेतना की अभिव्यक्ति
- मध्यकालीन एवं आधुनिक काव्य
- मुक्त छंद रचनाओं में आज की हिंदी
- रामायण में स्त्री पात्र
- वर्तमान में साहित्यकारों के समक्ष चुनौतियाँ
- वर्तमान में हिंदी साहित्य में गीत और नवगीत की स्थित
- समाज और मीडिया में साहित्य का स्थान
- समावेशी भाषा के रूप में हिन्दी
- साहित्य में प्रेम के विविध स्वरूप
- साहित्य में विज्ञान लेखन
- सृजन की अस्मिता और साहित्यिक चोरी: मौलिकता बनाम परजीवी अभिव्यक्ति
- सोशल मीडिया के साहित्यिक पटल: एक समालोचना
- हिंदी और आधुनिक तकनीक: डिजिटल युग में भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ
- हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास एवं अन्य भाषाओं का प्रभाव
- हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास एवं अन्य भाषाओं का प्रभाव
- हिंदी साहित्य में प्रेम की अभिव्यंजना
- ग़ज़ल
- दोहे
-
- अटल बिहारी पर दोहे
- आदिवासी दिवस पर दोहे
- कबीर पर दोहे
- क्षण भंगुर जीवन
- गणपति
- गणेश उत्सव पर दोहे
- गुरु पर दोहे – 01
- गुरु पर दोहे – 02
- गुरु पर दोहे–03
- गुरुकुल की हो साधना
- गोविन्द गीत— 001 प्रथमो अध्याय
- गोविन्द गीत— 002 द्वितीय अध्याय
- गोविन्द गीत— 003 तृतीय अध्याय
- गोविन्द गीत— 004 चतुर्थ अध्याय
- गोविन्द गीत— 005 पंचम अध्याय
- गोविन्द गीत— 006 षष्टम अध्याय
- गोविन्द गीत— 007 सप्तम अध्याय–भाग 1
- गोविन्द गीत— 007 सप्तम अध्याय–भाग 2
- चंद्रशेखर आज़ाद
- जल है तो कल है
- जीवन
- टेसू
- ठंड पर दोहे
- दीपावली पर दोहे
- ध्यान पर दोहे
- नम्रता पर दोहे
- नरसिंह अवतरण दिवस पर दोहे
- नव वर्ष पर दोहे – 2026
- नवदुर्गा पर दोहे
- नववर्ष
- नूतन वर्ष
- पर्यावरण पर दोहे
- प्रभु परशुराम पर दोहे
- प्रेम
- प्रेम पर दोहे
- प्रेमचंद पर दोहे
- फगुनिया दोहे
- बचपन पर दोहे
- बस्ता
- बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर कुछ दोहे
- बाल हनुमान पर दोहे
- बुद्ध
- बेटी पर दोहे
- मकर संक्रांति
- मधुमास वसंत पर दोहे
- मित्रता पर दोहे–01
- मित्रता पर दोहे–02
- मैं और स्व में अंतर
- रक्षाबंधन पर दोहे
- रक्षाबंधन पर दोहे
- रवींद्र नाथ टैगोर पर दोहे
- राम और रावण
- राम नवमी पर दोहे
- वट सावित्री व्रत पर दोहे
- वसंत पंचमी पर माँ शारदे की आराधना के दोहे
- विवेक
- विवेकानंद जी पर दोहे
- शयन-नियम
- शिक्षक पर दोहे
- शिक्षक पर दोहे - 2022
- श्रम की रोटी पर दोहे
- श्री राधा पर दोहे
- संग्राम
- सीता परित्याग पर दोहे
- सूरज को आना होगा
- स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
- हमारे कृष्ण
- हरितालिका व्रत पर दोहे
- हिंदी पर दोहे
- होली
- बाल साहित्य कविता
-
- अकड़म बकड़म
- अरे गिलहरी
- आओ बच्चों तुम्हें सुनाएँ
- कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - ठंड
- गर्मी की छुट्टी
- गुल्लू गिलहरी और लल्लू बंदर
- चिड़िया का दुःख
- चिड़िया की हिम्मत
- टेडी बियर टेडी बियर
- डूबी डूबी डिंग डिंग
- पतंग
- पानी बचाओ
- बादल भैया
- बाल कविताएँ – 001 : डॉ. सुशील कुमार शर्मा
- बेचारा गोलू
- मुनमुन गिलहरी
- मैं कुछ ख़ास बनूँगा
- मैं ही तो हूँ— तुम्हारे भीतर
- लोरी
- लौकी और कद्दू की लड़ाई
- हम हैं छोटे बच्चे
- होली चलो मनायें
- नाटक
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
-
- अमृत काल का आम
- एक कप चाय और सौ जज़्बात
- कविता बेचो, कविता सीखो!
- काश मैं नींबू होता
- कॉकरोच जनता पार्टी और सहमा कॉकरोच
- गुरु दक्षिणा का नया संस्करण—व्हाट्सएप वाला प्रणाम!
- घरेलू मॉडल स्त्री
- डॉ. सिंघई का ‘संतुलित’ संसार
- दो जून की रोटी
- नवदुर्गा महोत्सव और मोबाइल
- न्याय की गली में कुत्तों का दरबार
- प्रोफ़ाइल पिक की देशभक्ति
- मातृ दिवस और पितृ दिवस: कैलेंडर पर टँगे शब्द
- मिठाइयों में बसा मनुष्य का मनोविज्ञान
- वाघा का विघटन–जब शेर भी कन्फ्यूज़ हो गया
- विश्वशान्ति का महायुद्ध
- शर्मा जी और सब्ज़ी–एक हरी-भरी कथा
- स्मृति लेख
- सांस्कृतिक आलेख
-
- ओशो: रजनीश से बुद्धत्व तक, एक विद्रोही सद्गुरु की शाश्वत प्रासंगिकता
- कृष्ण: अनंत अपरिभाषा
- गणेश चतुर्थी: आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना का महासंगम
- गीताजयंती कर्म, धर्म और जीवन दर्शन का महामहोत्सव
- चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व
- जगन्नाथ रथयात्रा: जन-जन का पर्व, आस्था और समानता का प्रतीक
- नर्मदा की अनन्त धारा: एक विद्धत चेतना का आह्वान
- नव संवत्सर: कालचक्र का नवोदय और चेतना का पुनर्जागरण
- नृसिंह का प्राकट्य अन्याय के विरुद्ध उद्घोष
- प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान
- ब्राह्मण: उत्पत्ति, व्याख्या, गुण, शाखाएँ और समकालीन प्रासंगिकता
- भगवान परशुराम: एक बहुआयामी व्यक्तित्व एवं समकालीन प्रासंगिकता
- भगवान परशुराम: धर्म संतुलन की ज्वाला और युग चेतना का शाश्वत स्वर
- मकर संक्रांति: एक विराट सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विमर्श
- मनुस्मृति: आलोचना से समझ तक
- राम-राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह
- वट सावित्री व्रत: आस्था, आधुनिकता और लैंगिक समानता की कसौटी
- वर्तमान समय में हनुमान जी की प्रासंगिकता
- शिव और शक्ति का महामिलन: महाशिवरात्रि का विराट दर्शन
- हरितालिका तीज: आस्था, शृंगार और भारतीय संस्कृति का पर्व
- ललित निबन्ध
- सामाजिक आलेख
-
- अध्यात्म और विज्ञान के अंतरंग सम्बन्ध
- अबला निर्मला सबला
- आप अभिमानी हैं या स्वाभिमानी ख़ुद को परखिये
- आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता
- करवा चौथ बनाम सुखी गृहस्थी
- करवा चौथ व्रत: श्रद्धा की पराकाष्ठा या बाज़ार का विस्तार?
- कृत्रिम मेधा (AI): वरदान या अभिशाप?
- गाँधी के सपनों से कितना दूर कितना पास भारत
- गाय की दुर्दशा: एक सामूहिक अपराध की चुप्पी
- गौरैया तुम लौट आओ
- जीवन संघर्षों में खिलता अंतर्मन
- नकारात्मक विचारों को अस्वीकृत करें
- नब्बे प्रतिशत बनाम पचास प्रतिशत
- नया वर्ष कैलेंडर का पन्ना नहीं, आत्ममंथन का अवसर
- नव वर्ष की चुनौतियाँ एवम् साहित्य के दायित्व
- पर्यावरणीय चिंतन
- बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर: समता, न्याय और नवजागरण के प्रतीक
- भारतीय जीवन मूल्य
- भारतीय संस्कृति में मूल्यों का ह्रास क्यों
- माँ नर्मदा की करुण पुकार
- मानव मन का सर्वश्रेष्ठ उल्लास है होली
- मानवीय संवेदनाएँ वर्तमान सन्दर्भ में
- वाह रे पर्यावरण दिवस!
- विद्यालयीन परिवेश में शिक्षक-प्रकृतियाँ
- विश्व पर्यावरण दिवस – वर्तमान स्थितियाँ और हम
- वृद्धजन—अतीत के प्रकाश स्तंभ और भविष्य के सेतु
- वेदों में नारी की भूमिका
- वेलेंटाइन-डे और भारतीय संदर्भ
- व्यक्तित्व व आत्मविश्वास
- शिक्षक पेशा नहीं मिशन है
- शिक्षण का वर्तमान परिदृश्य: चुनौतियाँ, अपेक्षाएँ और भावी दिशा
- संकट की घड़ी में हमारे कर्तव्य
- सम्बन्ध और स्वार्थ का द्वंद्व
- सम्बन्धों का क्षरण: एक सामाजिक विमर्श
- सामाजिक जीवन के मूल्यांकन का विरोधाभास
- स्वतंत्रता दिवस: गौरव, बलिदान, हमारी ज़िम्मेदारी और स्वर्णिम भविष्य की ओर भारत
- स्वामी विवेकानंद: आधुनिक भारत के आध्यात्मिक महाप्राण
- हिंदी और रोज़गार: भाषा से अवसरों की नई दुनिया
- हैलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ
- चिन्तन
- काम की बात
- कविता - हाइकु
- ऐतिहासिक
- कविता - क्षणिका
- किशोर साहित्य कहानी
- सांस्कृतिक कथा
- स्वास्थ्य
- खण्डकाव्य
- रेखाचित्र
- काव्य नाटक
- यात्रा वृत्तांत
- हाइबुन
- पुस्तक समीक्षा
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीतिका
- अनूदित कविता
- किशोर साहित्य कविता
- एकांकी
- बाल साहित्य लघुकथा
- सिनेमा और साहित्य
- किशोर साहित्य नाटक
- विडियो
- ऑडियो
-