नम्रता पर दोहे

01-09-2022

नम्रता पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 212, सितम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

सच्चा सद्गुण नम्रता, है अमूल्य यह रत्न। 
नम्र सदा विजयी रहे, व्यर्थ अहं के यत्न॥ 
 
नम्र सदा हरि प्रिय रहें, नम्र आत्म का रूप। 
नम्र सदा निखरा रहे, ज्यों सूरज की धूप॥ 
 
अगर नम्रता साथ हो, बनती विजय महान। 
विनय नम्र व्यक्तित्व से, बढ़ती नर की शान॥ 
 
अहंकार को त्याग कर, लिए नम्रता साथ। 
ज्यों-ज्यों नर ऊपर उठे, त्यों-त्यों झुकता माथ॥ 
 
विपत और संघर्ष में, अगर नम्र व्यवहार। 
संकट चुटकी में टलें, अपना हो संसार॥ 
 
अहंकार से देव भी, होते दैत्य समान। 
नम्र भाव से दैत्य भी, पाते देव विधान॥ 
 
है विनाश के रूप में, अहंकार का अंत। 
नम्र सृजन का रूप है, नम्र श्रेष्ठ गुण संत॥ 
 
श्रेष्ठ प्रायश्चित धैर्य है, संतोषी सुख योग। 
सद्गुण श्रेष्ठ विनम्रता, काम मुख्य है रोग॥ 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में