कहने को अपने

15-05-2025

कहने को अपने

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 277, मई द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

भीड़ में भी क्यों, दिखती है दूरी। 
अपनों को अपना कहना है भारी। 
 
शब्दों के धागे, रिश्तों की माला
पर मन के भीतर, दिखता है हाला। 
मुश्किल घड़ी में सब, मोड़ते है मुख
बस रस्में निभाते, कैसी ये यारी। 
 
रिश्तों के धागे, स्नेह का सागर। 
पर व्यस्त निगाहें, नापती हैं गागर। 
बेटा भी कहता, “पिताजी मेरे,” 
पर सेवा के पथ पर, कैसी बेगारी। 
 
सखाओं की महफ़िल, हँसी के ठिकाने
पर दर्द की आह में, सब हैं बेगाने। 
वादे निभाते हैं, बस ऊपरी मन से, 
भीतर की गहराई, उथली उधारी
 
पड़ोसी का घर भी, दिखता है अपना, 
पर दीवारों का है, कैसा ये सपना। 
सुख-दुख में झाँकते, औपचारिक बनकर, 
अंतर की आत्मीयता, लगती है कारी। 
 
यह कैसा बंधन, यह कैसा नाता, 
सिर्फ़ ज़ुबाँ पर है, क्यों सब ये आता। 
मन से जो जुड़े हों, वही तो हैं अपने, 
बाक़ी की बातें तो बस, उथली दो धारी। 
 
खोई सी संवेदना, रूखे से चेहरे, 
दिखावे की दुनिया, और झूठे घेरे। 
कब जागेगी मन की, सोई सी करुणा, 
कब मिटेगी रिश्तों की, यह बेजारी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सामाजिक आलेख
दोहे
गीत-नवगीत
कविता
कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
कविता - क्षणिका
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
लघुकथा
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
साहित्यिक आलेख
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में