मकर संक्रांति

15-01-2026

मकर संक्रांति

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 292, जनवरी द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

हुए सूर्य उत्तर अयन, जागा जीवन गान। 
सूर्य मकर के कह रहे, शुभ का नया विधान॥ 
 
तिल गुड़ के लड्डू बने, घुले नेह मनुहार। 
सूरज के इस पर्व में, जुड़ता मन परिवार॥ 
 
सूरज ने बदली दिशा, मन में ख़ुशी अपार। 
अँधियारे मन से हटे, आशा का संचार॥ 
 
हरियाली है खेत में, थिरका हृदय किसान। 
राशि मकर में सूर्य अब, महका श्रम का मान। 
 
संग पतंगों के उड़े, सपनों के विस्तार। 
नीले नभ में लिख दिया, उत्सव का आभार॥ 
 
दान पुण्य की भावना, जागी हर घर द्वार। 
सूरज की संक्रांति ही, जीवन का आधार॥ 
 
संगम तट पर स्नान कर, धो लो मन के पाप। 
सूर्य वंदना से मिटें, जीवन के संताप॥ 
 
घर घर ख़ुशियाँ बाँटते, गुड़ तिल लड्डू गोल।
मकर संक्रांति जोड़ती, सब रिश्ते अनमोल॥ 
 
बीती ताहि बिसार दे, चल द्रुति गति की चाल। 
नव संकल्पों के संग अब, जीवन की चौपाल॥
 
धूप गुनगुनी हो रही, सतरंगी अब राह। 
सूर्य मकर के हो चले, पूरी हों सब चाह॥

 

“आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ!”

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे
कविता
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
साहित्यिक आलेख
कविता - हाइकु
कहानी
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
लघुकथा
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में