नव वर्ष पर दोहे – 2026

01-01-2026

नव वर्ष पर दोहे – 2026

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 291, जनवरी प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

नया वर्ष नव भोर है, नव स्वप्नों की धूप। 
मन के आँगन में खिले, आशा मधुर स्वरूप। 
 
बीते कल की पीर को, ख़ुशियों में लो ढाल। 
नए वर्ष में प्रेम का, चारों ओर धमाल। 
 
मन अंतस विश्वास हो, घृणा, द्वेष विच्छेद। 
नया वर्ष हो सार्थक, जब मिट जाए भेद
 
बैर क्रोध अंगार को, ठंडा कर दो आज। 
नए वर्ष से माँग लो, अपनेपन का साज़। 
 
मन का दीप जलाइए, द्वेष तिमिर हो नाश। 
नए वर्ष संकल्प में, जीवन ज्योति प्रकाश। 
 
जो रूठे इस वर्ष में, उन्हें मनाएँ आज। 
नए वर्ष की भोर में, ऊँची हो परवाज़। 
 
हँसी, दर्द मिल बाँट लें, रिश्ते हों मन रत्न। 
नए वर्ष की राह में, सांझे यत्न प्रयत्न। 
 
शब्दों की हो माधुरी, हृदय भरा हो नेह। 
नया वर्ष तब ही सफल, हर्षित हो सब गेह। 
 
बीता कल अब जा चुका, उस पर मत रो आज। 
नये वर्ष को थाम कर, सुफल करो सब काज। 
 
नया वर्ष जीवन सुमन, ख़ुशियों का विस्तार। 
संवेदन का पर्व है, सृष्टि बनी परिवार। 
 
सुशील शर्मा
नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएँ

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
कविता
दोहे
काम की बात
कविता-मुक्तक
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
कहानी
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
लघुकथा
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
गीत-नवगीत
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में