बाल कविताएँ – 001 : डॉ. सुशील कुमार शर्मा

01-12-2021

बाल कविताएँ – 001 : डॉ. सुशील कुमार शर्मा

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 194, दिसंबर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

1.
चंदा मामा
पहने हैं
चाँदनी का  
ढीला पजामा।
2.
सूरज दादा
ठण्ड में ओढ़े
कोहरे का लबादा।
3.
आसमान में तारे
जैसे
ज़मीन पर
बिखरे हों
कंचे हमारे।
4.  
हम कितने बजे उठें?
हम क्या खाएँ?
हम क्या पहनें?
हम कैसे दिखें?
हम कैसे उठें, कैसे बैठें?
हम क्या पढ़ें क्या लिखें?
कब खेलें?
कब सोएँ?
ये भी आप सभी बड़े तय करते हैं।
अनुशासन के बेंत
सिर्फ़ बच्चों पर ही चलते हैं।
5.  
सुतली बम
अनारदाने
चकरी
रॉकेट
ढेर सारे  के पटाखे।
ज़हरीली हवा
प्रदूषण
कोरोना
दमा के धमाके।
6.
घोर घोर रानी
सूखता पानी
मत काटो पेड़
मत लूटो रेत
नहीं तो
बन जाएगी धरती
नानी की कहानी।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में