ओशो ने कहा

15-12-2022

ओशो ने कहा

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 219, दिसंबर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

(ओशो के जन्मदिवस पर) 
 
ओशो ने कहा
सब छोड़ो
हम छोड़ते गए
सारा विश्वास
सारे सत्य। 
 
ओशो ने कहा
अंतस में उतरो
हम उतरते गए
संसार के गहरे कुएँ में। 
 
ओशो ने कहा 
सत्य को जानो
हमने रट लीं
सारी किताबें। 
 
ओशो ने कहा
रूढ़ियाँ छोड़ो
हमने छोड़ दिये
सारे संस्कार
सत्य के आधार। 
 
ओशो ने कहा
ईश्वर में पगो
और हम पगते गए
अहंकार की चाशनी में। 
 
ओशो का दर्शन
सीखना और त्यागना है
हम सिखाने में
और एकत्रीकरण में
व्यस्त हैं। 
 
रजनीश से ओशो की
यात्रा
मनुष्यत्व से देवत्व की
यात्रा है। 
हमारा सौभाग्य है कि
हमने ओशो काल
में जन्म लिया
 
मेरा सौभाग्य है कि मैं
उसी माटी में पला बढ़ा
जिसमें ओशो बुद्ध निर्मित हुए। 
 
ज्ञान के उस मंदिर में
जहाँ बुद्धत्व का विकास हुआ
आज भी वह ऊर्जा
व्यष्टि से समष्टि की ओर
प्रवाहित है। 
जिसकी अनुभूति से
मेरा स्व आप्लावित है। 
 
उस ऊर्जा को कोटिशः प्रणाम। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में