कह मुकरी - सुशील कुमार शर्मा - 001 

15-07-2026

कह मुकरी - सुशील कुमार शर्मा - 001 

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 301, जुलाई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


1
अंबर भर उजियारा करता। 
सारे तम को वह है हरता। 
ज्योति देता है ख़ुद जलकर। 
क्या सखि साजन? ना सखि दिनकर। 
2
डाल डाल पर गीत सुनाए। 
नील गगन में उड़ उड़ जाए। 
उड़ने में है वह वन दक्षी। 
हे सखि शेर? ना सखि पक्षी। 
3
हर पल मेरे साथ ही रहता। 
मौन रहूँ तो मुझसे कहता। 
जीवन के सुख का है मंतर। 
हे सखि ईश्वर? ना सखि अंतर। 
4
बरखा धूप में देता संग। 
सिर पर डोले रंग बिरंग। 
सिर पर रहता बनकर त्राता। 
हे सखि रक्षक? ना सखि छाता। 
5
पीली चुनर धरा पहनाए। 
सूनी डाली फूल खिलाए। 
आया ऋतुओं का प्रिय कंत। 
हे सखि साजन? नहीं बसंत। 
6
सीपी के वह गर्भ में सनता। 
राजमुकुट की शोभा बनता। 
रत्नों में जिसकी है ज्योति। 
हे सखि मणिका? ना सखि मोती। 
7
शीतलता का प्यार लुटाए। 
रजनी को मधुमयी बनाए। 
नभ का वह रजत परिंदा। 
हे सखि तारा? ना सखि चंदा। 
8
आँख मूँदने पर आ जाए। 
जागूँ तो फिर वह छिप जाए। 
सोचूँ तो लगता है अपना। 
हे सखि साजन? ना सखि सपना। 
9
घर आँगन में हँसी बिखेरे। 
उसके पल छिन प्राण हैं मेरे। 
माँ की गोदी में वह लेटी। 
हे सखि लक्ष्मी? ना सखि बेटी। 
10
तन मन में शीतलता भर दे। 
सारी चिंताओं को वो हर दे। 
मंद चले बन प्राण अधीरा। 
हे सखि साजन? नहीं समीरा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
कविता-मुक्तक
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
गीत-नवगीत
आप-बीती
साहित्यिक आलेख
ग़ज़ल
दोहे
बाल साहित्य कविता
नाटक
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
व्यक्ति चित्र
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
चिन्तन
काम की बात
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में