रक्षा बंधन

01-09-2023

रक्षा बंधन

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 236, सितम्बर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 
(कुण्डलिया छंद) 
 
1.
चन्दन जैसा महकता, भ्रात बहिन का प्यार। 
कच्चे धागे से बँधा, रिश्ता ये सुकुमार
रिश्ता ये सुकुमार, बहिन है दिल का टुकड़ा। 
उर में हो आनंद, देख कर उसका मुखड़ा। 
पर्व बड़ा अनमोल, बहिन का है अभिनंदन। 
बाँधी रेशम डोर, लगा माथे पर चंदन। 
2.
रक्षाबंधन पर्व पर, सीमा पर हैं वीर। 
बहिना से वो न मिले, मन में रखते धीर। 
मन में रखते धीर, देश की सेवा करते। 
राखी का यह क़र्ज़, जान देकर वो भरते। 
बहिन खड़ी है द्वार, लिए राखी अति पावन। 
कब आएँगे वीर, मनाने रक्षाबंधन। 
3.
जीवन महका सा लगे, जब बहिना हो पास। 
रेशम धागे से बँधे, रीति, नेह, विश्वास। 
रीति नेह विश्वास, कष्ट उसके हर लेना। 
बहिन मिले सौभाग्य, उसे हर सुख तुम देना। 
माँ का है प्रतिबिम्ब, पिता की मूरत पावन। 
बहिन हमारी आन, निछावर उस पर जीवन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में