मन का नाप

15-12-2024

मन का नाप

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 267, दिसंबर द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

नवगीत

 

तुमको अपना सब कुछ समझा
पर तुम भी तो
निकले भैया
आस्तीन के साँप
 
विषधर चारों ओर घूमते
रहे फुसकते
और भभकते 
कभी नहीं डर लगता था। 
साथ तुम्हारा पाकर तन मन
भोर उजाले
तुम अपने हो
भ्रम ये पाले जगता था। 
 
साथ तुम्हारा हृदय हमारा
ये मन हर पल
करता रहता
सदा तुम्हारा जाप। 
 
जीवन की आपा धापी में
यह सुकून था
कठिन डगर में
पास हमारे खड़े रहोगे
नहीं उल्हाने दोगे हमको
जो माने थे
जो जाने थे
उन रिश्तों को हृदय कहोगे
 
पर तुम भी वैसे ही निकले
छिद्रान्वेषी
कुटिल हृदय के
मन में कितने पाप
 
थे शिकवे तो हमसे कहते
लड़ते भिड़ते
और तुनकते
अनबोले भी रह सकते थे
जब रिश्ता अपनापन का था
मन के झगड़े
मीठे कड़वे
अनुभव मन में सह सकते थे
 
पता नहीं था इतना खोटा
इतना छोटा
रखे हो अंतस
अपने मन का नाप। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सामाजिक आलेख
गीत-नवगीत
काव्य नाटक
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में