महाराणा प्रताप

01-07-2026

महाराणा प्रताप

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 300, जुलाई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

कुंडलियाँ छंद

1
राणा थे मन से अडिग, थी रजपूती आन। 
मिट्टी में मिल कर रहा, मुग़लों का अभिमान॥
मुग़लों का अभिमान, शत्रु से जा टकराए। 
मातृभूमि की आन, बचा कर रण से लाए। 
भामा जैसा मित्र, लुटाया अंतिम दाना। 
हे भारत के गर्व, जयति ज्योति महाराणा॥
2
चेतक था रणबांकुरा, स्वामी का विश्वास। 
हल्दीघाटी में दिखा, अनुपम वीर प्रकाश॥
अनुपम वीर प्रकाश, शत्रु दल जब थर्राए। 
राणा की हुंकार, शत्रु उर कम्पन छाए। 
कह सुशील कविराय, वीरता का संकेतक। 
राणा का विश्वास, अमर है प्यारा चेतक॥
3
राणा का संघर्ष है, इस भारत की शान। 
जीवन वन में काट कर, रखा देश का मान॥
रखा देश का मान, नहीं धीरज को छोड़ा। 
मातृभूमि के हेतु, कष्ट से नाता जोड़ा। 
कह सुशील कविराय, शत्रु ने लोहा माना। 
रजपूतों की शान, देश का गौरव राणा॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

आप-बीती
कविता
कहानी
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
ग़ज़ल
दोहे
बाल साहित्य कविता
नाटक
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
स्मृति लेख
व्यक्ति चित्र
गीत-नवगीत
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
ललित निबन्ध
सामाजिक आलेख
चिन्तन
काम की बात
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में