गणेश उत्सव पर दोहे

01-09-2025

गणेश उत्सव पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 283, सितम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

गणपति घर में लाइए, गणपति सुख की खान। 
ज्ञान बुद्धि के देव हैं, गणपति विज्ञ विधान॥
 
मोदक लड्डू भोग हो, पूजन अर्चन ध्यान। 
रक्त पुष्प अरु दूब से, हो प्रसन्न भगवान॥
 
सूँड़ बड़ी है ज्ञान की, आँखों में है नेह। 
मस्तक चौड़ा भव्य है, सत्य समाहित देह। 

कर्ण सूप है छानते, सत्य असत्य विवेक। 
लंबोदर उदरस्थ है, घृणा द्वेष, अतिरेक॥
 
एक दंत का त्याग भी, देता है संदेश। 
साहस बुद्धि विवेक से, मिटते जीवन क्लेश॥
 
मूषक वाहन भव्य है, अहंकार का रूप। 
जिसको वश गणपति करें, महिमा दिव्य अनूप॥
 
जोड़े हर इंसान को गणपति का यह पर्व। 
मनवांछित सिद्धि मिले, गणपति सिद्ध अथर्व॥
 
मिट्टी के गणपति बने, इको फ़्रेंडली आज। 
प्रकृति पुत्र हैं गणपति, करते पूर्ण काज॥
 
शुरू किया था तिलक ने, जन-जन का यह पर्व। 
सूत्र एकता में बँधा, भारत मानस सर्व॥
 
लंबोदर करते सदा, विघ्नों का संहार। 
जब गणपति की हो कृपा, हो जीवन उद्धार॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता - हाइकु
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
चिन्तन
लघुकथा
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
कहानी
कविता - क्षणिका
दोहे
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
साहित्यिक आलेख
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
रेखाचित्र
काम की बात
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में