सुशील कुमार शर्मा – क्षणिकाएँ : बारिश

15-07-2025

सुशील कुमार शर्मा – क्षणिकाएँ : बारिश

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 281, जुलाई द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

1.
पहली बूँद गिरी
और मिट्टी मुस्काई 
जैसे शिशु मुस्काता है
माँ के स्पर्श से। 
2.
छत पर बजती बूँदें
जैसे माँ की थाली, 
बचपन लौट आता है
हर बरसात में। 
3.
भीगती सड़कों पर
चलते लोग जैसे विचार, 
कुछ धुले हुए, 
कुछ अब भी धुँधले। 
4.
काग़ज़ की नाव
बच्चों के हाथ में, 
जैसे किसी ने सपनों को
पकड़ लिया हो हाथ में। 
5.
वर्षा आई 
धूप की स्मृति बहा ले गई, 
पर दिल के किसी कोने में
इंद्रधनुष बचा रह गया। 
6.
काँच की खिड़की पर
ठिठकती बूँदें 
जैसे कोई पत्र
बिना शब्दों के 
भेजा गया हो। 
7.
बिना छतरी के
जो भीगने दे ख़ुद को, 
वो जुड़ा है ज़मीन 
और आसमान से। 
8.
पेड़ भीगते हैं
पर शिकायत नहीं करते 
सहना जानते हैं
जड़ों से जुड़े जो होते हैं। 
9.
हर बूँद के साथ
कुछ धूल बह जाती है, 
जैसे भीतर की थकान
धुल रही हो धीरे-धीरे। 
10.
बरसात आई
तुम याद आए 
जैसे सूखे मन पर
किसी ने नाम लिखा हो। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
कविता-मुक्तक
कविता
कविता - क्षणिका
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
लघुकथा
स्वास्थ्य
स्मृति लेख
खण्डकाव्य
सामाजिक आलेख
दोहे
ऐतिहासिक
बाल साहित्य कविता
नाटक
साहित्यिक आलेख
रेखाचित्र
चिन्तन
काम की बात
गीत-नवगीत
कहानी
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में