स्वतंत्रता दिवस पर दोहे

15-08-2022

स्वतंत्रता दिवस पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 211, अगस्त द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

शुभ पचहत्तर वर्ष अब, आज़ादी के पूर्ण। 
नव विकास के पथ चले, भारत देश प्रतूर्ण। (प्रतूर्ण =वेगवान) 
 
मस्तक भय से मुक्त है, मुक्त ज्ञान के बंध। 
नवल विचारों को मिले, पौरुष भरे स्कंध। 
 
संविधान अनुसार ही, चलता भारत देश
जन गण मन सब एक हैं, भिन्न भले ही वेश। 
 
सत्यनिष्ठ स्वर्णिम बने, आज़ादी के साल। 
संघर्षों की राह में, ऊँचा भारत भाल। 
 
आज़ादी की राह में, दिया रक्त का दान। 
नमन शहीदों को करें, देकर श्रद्धा मान। 
 
हैं अनाम वो लाल सब, दिया जिन्होंने रक्त। 
आज शहीदों को सभी, करते श्रद्धा व्यक्त। 

दृढ़ निश्चय के मंच पर, कर्तव्यों के साज़। 
“भारत ही सर्वस्व मम,” एक उठे आवाज़। 
 
उठा तिरंगा हाथ में, चलो शपथ लें आज। 
नहीं रुकेंगे अब क़दम, नील गगन परवाज। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में