शयन-नियम

01-05-2026

शयन-नियम

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 296, मई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

शयन समय से हो सदा, हो रजनी जब ढाल। 
संध्या शयन न कीजिए, बिगड़े तन-मन चाल॥
 
वामकुक्षि हितकर कही, आयुर्वेद विधान। 
बायीं करवट शयन से, हृदय बने बलवान॥
 
पूर्व दिशा मस्तक धरो, जागे ज्ञान-सुवास। 
दक्षिण सिर आरोग्य दे, जगे हृदय विश्वास॥
 
उत्तर मस्तक जो धरे, मन का रहे अशांत। 
तन थकान निद्रा घटे, हों विचार भी क्लांत॥
 
शयन नहीं तिरछे बदन, रेखा रहे समान। 
रखी संतुलित देह जो, मिले नींद वरदान॥
 
दीप सिरहाने न रखो, दूरी हो पर्याप्त। 
यंत्र पास जो तुम रखो, निद्रा रहे समाप्त॥
 
शैय्या पर भोजन नहीं, पढ़ो न निद्रा संग। 
शयन कक्ष यदि शांत हो, तन मन रहे मलंग॥
 
बीम तले सोओ नहीं, हृदय न ढाँपो हाथ। 
सहज रहे जो देह तो, शांत रहेगा माथ॥
 
सोने से पहले सदा, सुमिरो मंत्र महान। 
शांत चित्त जो सो रहा, निर्मल तन मन जान॥
 
स्वच्छ संयमित नित शयन, जीवन का आधार। 
पुष्ट नींद से ही सदा, मन में शुद्ध विचार॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे
लघुकथा
गीत-नवगीत
कविता
ललित निबन्ध
कहानी
सामाजिक आलेख
चिन्तन
सांस्कृतिक आलेख
बाल साहित्य कविता
कविता-मुक्तक
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
साहित्यिक आलेख
स्मृति लेख
काम की बात
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में