श्री हनुमंत स्तवन

15-04-2026

श्री हनुमंत स्तवन

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 295, अप्रैल द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


 (नाराच छंद) 

अतुल्य शक्ति पुंज रूप राज देव रंजनं, 
प्रचंड वेग वायु पुत्र शत्रु सैन्य भंजनं। 
सुवर्ण शैल काय दीप्ति भाल चंद्र सोहने, 
नमो नमो महाबली कृपालु भक्त मोहने॥1॥
 
मनोजवं च मारुतं समान वेग धारणं, 
जितेन्द्रियं सुबुद्धि धीर शोक दोष वारणं। 
विशाल देह वज्र सार अंग अंग सोहते, 
ललाम भाल पै सिंदूर भक्त चित्त मोहते॥2॥
 
उदग्र रूप धारि के लंक दग्ध कीन्हि रे, 
पसारि काय राहु सो ग्रास भानु लीन्हि रे। 
अगाध सिंधु लाँघि के सुमुद्र पार धावते, 
विभीषणै मिलाय राम नाम गान गावते॥3॥
 
उखारि शैल हाथ में सजीवनैं ले आयऊ, 
प्रान लखन राखि के सुमोद चित्त छायऊ। 
गदा घुमाय शत्रु के कपाल फोड़ि डारहीं, 
महारथी निसाचरैं पछाड़ि मारि डारहीं॥4॥
 
कपीश रीछ संग लै सुसेतु लंक बाँधियो, 
धनुर्धराधि राम को सुकाज वीर साधियो। 
पुकारि कूँदि के समर अराति झुंड गारहीं, 
हनूमतैं किलक हुमक सुहूँक मारि डारहीं॥5॥
 
असाध्य काज कीन्हि के सुसिद्धि हाथ लायऊ, 
अपार सिंधु पार जाई जानकी दिखायऊ। 
मातु मुद्रिका सुदीन्हि राम सिद्धि दीन्हि रे, 
उजारि के असोक बाट काज राम कीन्हि रे॥6॥
 
नमो नमो हे अंजनी सुपुत्र वीर बाँकुरे, 
नमो नमो सुदेव रूप देव दैत्य ठाकुरे। 
सदा सहाय दास के उदार चित्त धारिये, 
कृपा कटाक्ष फेरि के सकल दुविघ्न वारिये॥7॥
 
सुछंद ईश को सुमिरि सुपाठ जो भी ठानही, 
तहाँ न व्याधि संकटैं न काल आँखि तानही। 
हिये बिराजि राम भरत सुलक्ष्मणादि जानकी। 
जय सुवंत वीरवंत जय जय हनुमान की॥8॥
 
वंदना पुनः करूँ हे, अंजनीकुमारकं। 
अभय प्रदायकं सदा, विनीत भाव तारकं। 
कृपाकटाक्ष वर्षिणं, शरण सुगति वत्सलम्। 
हारिणं विपत्ति विभुं, भवाब्धि सेतु संबलम्॥९॥
 
आप सभी को हनुमत प्राकट्योत्सव पर हार्दिक अभिनंदन!!

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-मुक्तक
कविता
दोहे
गीत-नवगीत
सांस्कृतिक आलेख
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
स्मृति लेख
कहानी
काम की बात
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में