कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पेट्रोल एवं गैस की कमी

01-04-2026

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - पेट्रोल एवं गैस की कमी

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 294, अप्रैल प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

1
ईंधन पंपों पर लगी, भीड़ अचानक आज। 
अफ़वाहों के जाल में, उलझे सारे काज॥
उलझे सारे काज, लगी छाने घबराहट। 
परेशान हैं लोग, मची भारी चिल्लाहट। 
कह सुशील कविराय, युद्ध का है यह सीज़न। 
मन में रख लो धैर्य, मिलेगा सबको ईंधन॥
 
2
गैस सिलिंडर की ख़बर, फैली जैसे आग। 
भ्रम के बादल छा गए, मन चिंता का झाग॥
मन चिंता का झाग, गैस सब लेने दौड़े। 
हर मन भ्रम का जाल, भीड़ ने घोड़े छोड़े। 
दुनिया में है ख़ौफ़, युद्ध का बड़ा बवंडर। 
धारण कर लो धैर्य, मिलेगा गैस सिलेंडर॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
कविता-मुक्तक
कविता
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
गीत-नवगीत
दोहे
साहित्यिक आलेख
स्मृति लेख
कहानी
काम की बात
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में