हनुमत स्तवन

15-04-2026

हनुमत स्तवन

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 295, अप्रैल द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)


कुंडलिया छंद 

1
बलवीरा हनुमंत तुम, संकट मोचन नाम। 
रामदूत अतुलित प्रभा, त्रिभुवन पूजित काम॥
त्रिभुवन पूजित काम, दहन लंका करि डारे। 
लांघा सिंधु सुदूर, सिया के कष्ट निवारे। 
कह सुशील कविराय, आप अतुलित रणधीरा। 
हृदय विराजो आप, पवनसुत जय बलवीरा॥

2
माता अंजनि लाल तुम, राम भक्त हनुमान। 
भक्ति शक्ति संगम प्रबल, जय जय कृपा निधान॥
जय जय कृपा निधान, पूजते चरण तुम्हारे। 
हे हनु दया निधान, कष्ट सब हरो हमारे। 
करुणा सागर आप, आप हो भाग्य विधाता। 
कर लंका का ध्वंस, खोज लीं सीता माता॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-मुक्तक
कविता
दोहे
गीत-नवगीत
सांस्कृतिक आलेख
बाल साहित्य कविता
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
स्मृति लेख
कहानी
काम की बात
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
ऐतिहासिक
कविता - क्षणिका
चिन्तन
व्यक्ति चित्र
किशोर साहित्य कहानी
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ललित निबन्ध
स्वास्थ्य
खण्डकाव्य
नाटक
रेखाचित्र
काव्य नाटक
यात्रा वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
अनूदित कविता
किशोर साहित्य कविता
एकांकी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में