कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना

15-09-2022

कुण्डलिया - डॉ. सुशील कुमार शर्मा - गणपति वंदना

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 213, सितम्बर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

1.
शंकर सुत हे विश्वमुख, हे गणराज विशाल। 
विघ्न हरो विघ्नेश तुम, हे प्रभु दीनदयाल॥
हे प्रभु दीनदयाल, आप हैं विघ्न विनाशक। 
प्रथम पूज्य गणराज, आप हैं आत्म प्रकाशक। 
बालक से हैं सौम्य, आप सबके अभयंकर। 
चरणों में मम शीश, करो रक्षा सुत शंकर॥
2. 
पूजा इनकी कीजिये, ये गिरजा के लाल। 
सकल अमंगल ये हरें, गणपति बुद्धि विशाल॥
गणपति बुद्धि विशाल, आप कर्मों के स्वामी
गिरजासुत हेरम्ब, गजानन अन्तर्यामी। 
भालचंद्र गजकर्ण, कौन ऐसा है दूजा। 
सिद्धिविनायक रूप, करो गणपति की पूजा॥
3.
वन्दन गणपति आपका, चरणों में है माथ। 
सारा जग रूठा रहे, आप रहो बस साथ॥
आप रहो बस साथ, भाव सुर छंदबद्ध हों। 
वरदहस्त हो माथ, कर्म सब बुद्धिनद्ध हों। 
मंगल यश शुभ-लाभ, तुम्हीं से गिरजानंदन। 
प्रथमपूज्य प्रथमेश, करूँ चरणों का वंदन॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में