मित्रता पर दोहे

15-08-2022

मित्रता पर दोहे

डॉ. सुशील कुमार शर्मा (अंक: 211, अगस्त द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

मित्र सदा मन में बसे, रखे प्रेम अनुबंध। 
नहीं मित्रता में निभें, स्वारथ के सम्बन्ध। 
 
मित्र सदा हो कृष्ण सा, करे सुनिश्चित जीत। 
या हो कर्ण चरित्र का, सीस कटा दे प्रीत। 
 
आँखों में ही झाँक कर, समझे मन की बात। 
सदा सहारा ही बने, करे न मन आघात। 
 
बाल-सखा सब याद हैं, रहते मन के पास। 
स्वारथ के संसार में, बस उन पर विश्वास। 
 
सदियों में मिलता कभी, भामा जैसा मित्र। 
कृष्ण-सुदामा मित्रता, पावन परम पवित्र। 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक
कविता
गीत-नवगीत
दोहे
लघुकथा
कविता - हाइकु
नाटक
कविता-मुक्तक
वृत्तांत
हाइबुन
पुस्तक समीक्षा
चिन्तन
कविता - क्षणिका
हास्य-व्यंग्य कविता
गीतिका
सामाजिक आलेख
बाल साहित्य कविता
अनूदित कविता
साहित्यिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
कहानी
एकांकी
स्मृति लेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
ग़ज़ल
बाल साहित्य लघुकथा
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में