ताते सेईये नारायणा
हेमन्त कुमार शर्मा
मृत्यु का भय योग की भाषा में ‘अभिनिवेश’ कहलाता है। ‘मैं कभी ना मरूँ, सदा जीवित रहूँ’—यह इच्छा हरेक प्राणी में होती ही है। और आश्चर्य की बात है पास-पड़ोस, समीप के व्यक्ति मरते हैं पर अपनी मृत्यु भी होगी—इसका बोध चित्त को प्रतीत नहीं होता। श्मशान वैराग्य कुछ समय तक ही विद्यमान, फिर वही पुराने ढर्रे पर जीवन।
मन ‘मृत्यु भय’ को जब पकड़ता है तब कोई दयानंद, कबीर, नानक को स्वयं से ही उत्पन्न करने में सक्षम हो जाता है। स्वयंभू! नया जन्म! विगत से कोई सम्बन्ध नहीं; आगत का कोई ठिकाना नहीं। चित्त का उपयोग समाप्त-प्रायः। बस शरीर से जब तक संपर्क रहेगा; चित्त साथ है। बाद में अपने उपादान कारण प्रकृति में लीन हो जाएगा। वर्तमान ही आत्म की धरती है। चित्त की वृत्तियाँ व्युत्थानकाल में ही उपयोगी होंगी।
मृत्यु क्या है? इसके जानने का प्रयत्न ही तो इस जीवन में नये जीवन का प्रकाशन है।
सोने के बाद उठने पर यह कहना आज अच्छी नींद आई है। वह कौन था जो सोते हुए भी जागता रहा और जागने पर हमें अनुभव करवाता है कि नींद सुखद रही या दुखद। कुछ तो सदा जागृत है इस शरीर में। उसकी खोज ही मृत्यु की खोज है।
नशा उतरने पर यह कहना—कल इतना नशा हो गया था कुछ पता ना चला दीन-दुनिया का। किसने अनुभव किया? जब सब नशा ही था, सब अप्रकाशित ही था; कोई तो शरीर में नशे से मुक्त था। सारी दुनिया की शराब भी उसको शराबी नहीं कर सकती। उसकी खोज ही मृत्यु की खोज है।
‘मृत्यु का भय’ ही मृत्यु की खोज करवा सकता है। जो शाश्वत है, जो जीवन है उसका स्मरण इस खोज का परिणाम है। जिसके जानने पर जीवन की सारी समस्याएँ समाधान प्राप्त कर लेती हैं और व्यक्ति मूलशंकर से दयानंद बनने की ओर अग्रसर हो सकता है।
जो जानने योग्य है—जिसका होना ही मृत्यु के भय को मिटाने वाला है; ‘केवल अपने होने की अनुभूति’ उसकी अनुकंपा से हो सकती है। मृत्यु का भय उस एक अदृश्य को जानने से ही समाप्त हो सकता है। जो केवल आत्म को ही ज्ञात होगा—‘केवल मात्र’ अपने को। जो सदा है। कबीर ने कहा है:
तातैं सेइए नाराइनां।
रसना राम नाम हितू जाकै कहा करै जमना।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सजल
-
- अगर प्रश्नों के उत्तर मिल जाते
- अब किस को जा कर ख़बर लिखाएँ
- अब क्या लिखूंँ
- इधर गाँव जा रहा है
- इस प्रेम मार्ग की बात न पूछ
- इस शहर की कोई बात कहो
- उठोगे अगर
- उसने हर बात निशाने पे कही
- एक इम्तिहान में है
- एक फ़ैसला रुका हुआ है
- कहीं कभी तो कोई रास्ता निकलेगा
- कोई एक बेचैनी सी
- चर्चा आम थी
- जिसके ग़म में तुम बिखरे हो
- डूब जाएगा सारा जहाँ
- नाम याद आता है पीड़ा के क्षण में
- पार हाला है
- बाक़ी कहानी रहनी चाहिए
- मेरी बात का भरोसा करो
- मैं भी तमगे लगा के फिरता हूँ
- वह पथ अगम्य
- सब अपनी कही पत्थरों से
- ज़िन्दगी के गीतों की नुमाइश
- कविता
-
- अगर जीवन फूल होता
- अपने अन्दर
- अब इस पेड़ की बारी है
- आँसू भी खारे हैं
- एक पटाखा फूट गया
- और भी थोड़ा रहेगा
- कल्पना नहीं करता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- कोई ढूँढ़ने जाए कहाँ
- क्या हो सकता है क्या होना चाहिए
- क्षण को नापने के लिए
- खिल गया काँटों के बीच
- गाता हूँ पीड़ा को
- घन का आँचल
- जानता हूँ कितना आज्ञाकारी है
- जीवन की पहेली
- जीवन में
- तुम चाँद हो
- तू कुछ तो बोल
- दरिया है समन्दर नहीं
- दिन उजाला
- देखते। हारे कौन?
- नगर के अरण्य में
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पर स्वयं ही समझ न पाया
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- पीड़ा क्या कूकती भी है?
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत कम बदलते हैं
- बहुत हुई अब याद
- बूँद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मुझे विचार करना पड़ता है
- मेरा किरदार मुझे पता नहीं
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- मैं रास्ता हो गया हूँ
- मैंने भी एक किताब लिखी है
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वह बड़ा धुरंधर है
- वो साइकिल
- शहर चला थक कर कोई
- शाह हो या हो फ़क़ीर
- सब भ्रम है
- सब ग़म घिर आए
- साधारण रंग नहीं है यह
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- हद वालों को बेहद वाला चाहिए
- ख़ुदा इतना तो कर
- नज़्म
- कहानी
- ग़ज़ल
- लघुकथा
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- सांस्कृतिक कथा
- चिन्तन
- ललित निबन्ध
- विडियो
-
- ऑडियो
-