प्रकृति की छटा: ‘घरांट’ शब्द
हेमन्त कुमार शर्मा
नए शब्दों की उत्पत्ति कैसे होती है। क्या इनकी प्रक्रिया है। यह अदृश्य-सा कठिन प्रश्न है। अदृश्य यों कि इसका अर्थ दिखता नहीं। कठिन कारण—खोज का अभाव। नये शब्द कैसे बनते हैं? इनका उत्तर देना शायद बन ना पड़े। परन्तु कुछ पुराने देशज व्यवहार प्रयुक्त शब्द जो अपने भीतर एक प्रकृति का काव्य लिए बैठे हैं, उनका वर्णन भी कम है। उन शब्दों में एक शब्द ‘घरांट’ शब्द है। भूमि से पानी जो स्वयं उद्भूत होता है। निर्मल, स्वच्छ, बहता। गर्मी के आगमन से पहले छोटी नदी या शिवालिक की तलहटी में बह रहे व्यर्थ के पानी को बाँध के एक नाले से इकट्ठा कर ऊपर से गिराना जिस से पंखे घूमें और पनचक्की चेतनवान हो उठे।
केवल पनचक्की कहने मात्र से प्रकृति के सुंदरतम भाग को प्रकट करना असंभव है। वह एक गेहूँ या मक्की पीसने का यंत्र भर ही तो है। पर ‘घरांट’ शब्द पूरे क्षेत्र का ख़ाका आँखों के आगे प्रस्तुत कर देता है। छप्पर की छत-दीवारों की ईटें मिट्टी से चिनी हुई। ऊपर चिकनी मिट्टी का लेप। छोटा ढुलमुल दरवाज़ा—जिससे झुक कर भीतर जाया जा सकता है। कच्चा फ़र्श उस पर गोबर की लिपाई। गेहूँ व मक्की, पीसने के लिए थैलों में भरे हुए—उन पर नाम लिखा कि किस-किस का वह पिसान है। धीरे-धीरे अनाज का चक्की के भीतर जाना—मुलायम और बढ़िया पिसाई। चक्की के पाटों का सुस्त और लयबद्ध तरीक़े से घूमना। कबीर की पंक्तियाँ शायद इसी से उत्पन्न हुई हों: ‘दो पाटों के बीच साबुत बचा न कोए’!
बिजली की चक्की में कहाँ वह बात? ‘घर्र घर्र’ की आवाज़—शायद इसी कारण इसका नाम घरांट पड़ा हो।
पर ‘घरांट से आटा लाना’—यह वाक्य उस प्राकृतिक दृश्य की तरफ़ खींच लेता, जो बरबस मन को एक ना समाप्त होने वाले आनंद को उत्पन्न कर देता—जिसका असर काफ़ी देर तक बना रहता। प्रकृति के दृश्य चेतना को अलग लोक में ले जाते हैं। इनका स्मरण भी चित्त को तरो-ताज़ा कर देता—जिससे नए सिरे से जीवन की बाधाओं को झेल सकें।
एक निर्जन स्थान जहाँ वह आटा पीसने वाला और उसकी बूढ़ी पत्नी के अतिरिक्त कोई और निवास ना करता। प्राचीन वानप्रस्थ आश्रम की तरह। भीतर चूल्हे की व्यवस्था मक्की की रोटी आधकच्ची सेक कर चिमटे से तवे के नीचे भभक रही आग में रखना और रोटी का स्वाद दुगना हो जाना।
बाहर छोटे-छोटे क्यारों में प्याज़, लहसुन की पौध—अभी नन्ही-सी। पास ही जामुन के वृक्ष पर लगा मधुमक्खी का छत्ता जिससे शहद की भीनी-भीनी सुगंध आना। आम का बड़ा वृक्ष—जिसकी बग़ल में नीम का छोटा पेड़। उसके नीचे बाण की बनी चारपाई जिस पर बैठते ही इंद्र का सिंहासन भी बौना लगे।
शहर के लोग ‘घरांट’ के पिसे आटे को तरसते और ख़ासकर मक्की का आटा—जो बड़ी-बड़ी चक्कियों से बेहतर ही नहीं, सर्वोत्तम पिसता।
बरसात आने से पहले इन घरांटों को अगले साल तक के लिए बंद कर दिया जाता। पानी की निकासी का झंझट होता था। अब इनकी संख्या ना के बराबर ही है। शहरीकरण की रफ़्तार इनको निगल रही है। आने वाले समय में घरांट जैसे शब्द सुनने को भी ना मिलेंगे—जो अपने भीतर प्रकृति की पूरी पुस्तक सँजोए रखते हैं।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सजल
-
- अगर प्रश्नों के उत्तर मिल जाते
- अब किस को जा कर ख़बर लिखाएँ
- अब क्या लिखूंँ
- इधर गाँव जा रहा है
- इस प्रेम मार्ग की बात न पूछ
- इस शहर की कोई बात कहो
- उठोगे अगर
- उसने हर बात निशाने पे कही
- एक इम्तिहान में है
- एक फ़ैसला रुका हुआ है
- कहीं कभी तो कोई रास्ता निकलेगा
- कोई एक बेचैनी सी
- चर्चा आम थी
- जिसके ग़म में तुम बिखरे हो
- डूब जाएगा सारा जहाँ
- नाम याद आता है पीड़ा के क्षण में
- पार हाला है
- बाक़ी कहानी रहनी चाहिए
- मेरी बात का भरोसा करो
- मैं भी तमगे लगा के फिरता हूँ
- वह पथ अगम्य
- सब अपनी कही पत्थरों से
- ज़िन्दगी के गीतों की नुमाइश
- कविता
-
- अगर जीवन फूल होता
- अपने अन्दर
- अब इस पेड़ की बारी है
- आँसू भी खारे हैं
- एक पटाखा फूट गया
- और भी थोड़ा रहेगा
- कल्पना नहीं करता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- कोई ढूँढ़ने जाए कहाँ
- क्या हो सकता है क्या होना चाहिए
- क्षण को नापने के लिए
- खिल गया काँटों के बीच
- गाता हूँ पीड़ा को
- घन का आँचल
- जानता हूँ कितना आज्ञाकारी है
- जीवन की पहेली
- जीवन में
- तुम चाँद हो
- तू कुछ तो बोल
- दरिया है समन्दर नहीं
- दिन उजाला
- देखते। हारे कौन?
- नगर के अरण्य में
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पर स्वयं ही समझ न पाया
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- पीड़ा क्या कूकती भी है?
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत कम बदलते हैं
- बहुत हुई अब याद
- बूँद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मुझे विचार करना पड़ता है
- मेरा किरदार मुझे पता नहीं
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- मैं रास्ता हो गया हूँ
- मैंने भी एक किताब लिखी है
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वह बड़ा धुरंधर है
- वो साइकिल
- शहर चला थक कर कोई
- शाह हो या हो फ़क़ीर
- सब भ्रम है
- सब ग़म घिर आए
- साधारण रंग नहीं है यह
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- हद वालों को बेहद वाला चाहिए
- ख़ुदा इतना तो कर
- नज़्म
- कहानी
- ग़ज़ल
- लघुकथा
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- सांस्कृतिक कथा
- चिन्तन
- ललित निबन्ध
- विडियो
-
- ऑडियो
-