कब आया वसन्त कब बीत गया

15-03-2026

कब आया वसन्त कब बीत गया

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 294, मार्च द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

कब आया वसन्त
कब बीत गया, 
हार कर हृदय, 
बाज़ी जीत गया। 
 
पवन बेसुध हुआ, 
कोंपलें छू गया। 
बना अतीत नया, 
हार कर हृदय, 
बाज़ी जीत गया। 
 
प्रसन्नता का वातावरण, 
मन अन्तिम पत्ते की शरण। 
पंखों से जैसे
गाये गीत बया, 
हार कर हृदय
बाज़ी जीत गया। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
कहानी
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में