इस कहानी को बीत जाना चाहिए

01-05-2026

इस कहानी को बीत जाना चाहिए

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 296, मई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

इस कहानी को बीत जाना चाहिए, 
दुख में दोस्त गुनगुनाना चाहिए। 
 
हो गए हो परेशान भीड़ से, 
सदा तनी रहती रीढ़ से। 
कोई स्नेह का फ़साना चाहिए, 
इस कहानी को बीत जाना चाहिए। 
 
आ गए थे किसी बियाबान में, 
ऊँची बौनी इमारतों की शान में। 
प्रकृति की क्रोड़ में जाने का बहाना चाहिए, 
 
इस कहानी को बीत जाना चाहिए, 
दुख में दोस्त गुनगुनाना चाहिए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
सजल
कविता - हाइकु
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में