मुझे विचार करना पड़ता है

01-08-2024

मुझे विचार करना पड़ता है

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 258, अगस्त प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

मुझे विचार करना पड़ता है, 
जीवन की समस्याओं से, 
लड़ना पड़ता है। 
 
रोज़ नया अध्याय लिखना, 
कोड़ी के भाव बिकना। 
सब्ज़ी ख़रीदने के लिए, 
मोल भाव पर अड़ना पड़ता है। 
 
स्कूलों की फ़ीस बढ़ने पर, 
जेब में पैसे तरसने पर। 
पेट बच्चों के भरने पर, 
दूजों के पैर पड़ना पड़ता है। 
 
भय से व्याकुल होकर, 
कुछ आँसू रो कर। 
अपनों के छल सहकर, 
मार्गदर्शकों से डरना पड़ता है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
सजल
कविता
लघुकथा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में