हिंदी कविता की किताब

15-05-2026

हिंदी कविता की किताब

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

यह जज़्बात कौन रखता है, 
कि घर में
हिंदी कविता की
किताब रखता है। 
 
आँखों की दहलीज़ पर
एक सच्चा मोती, 
इस दौर में
पलकों के पहरेदार कौन रखता है। 
 
आदतें सब ख़राब हो गईं, 
दोस्तों में
दोस्ती कौन रखता है। 
 
बिस्मिल के भाव, 
दयानंद सा ओज
वाणी में कौन रखता है। 
 
बहुत था सच
जिसे कहा, 
मुंशी में
श्रद्धानंद कौन रखता है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सजल
कविता
कहानी
कविता - हाइकु
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में