मन जब चुप हो जाएगा

01-05-2025

मन जब चुप हो जाएगा

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 276, मई प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

वह फिर भूल गया होगा, 
शायद रास्ता नया होगा। 
 
मुँह से कुछ जवाब नहीं देता, 
पर आँखों ने ख़ूब कहा होगा। 
 
पयाम दिया उस काग़ज़ में, 
पता नहीं लिखा होगा। 
 
बातें वही पुरानी थीं सब, 
बस नाम नया दिया होगा। 
 
वह जान गया कुछ नहीं होना, 
वह चुप है क्या क्या सहा होगा। 
 
गोरख की बात पते की है, 
जीने वाला नहीं मरा होगा। 
 
मन जब चुप हो जाएगा, 
अपना आप सखा होगा। 
 
छोड़ के कहाँ जाएँगे, 
वहाँ भी वही ख़ुदा होगा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
ग़ज़ल
सजल
कहानी
नज़्म
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में