चाँद अलोप था

15-04-2026

चाँद अलोप था

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 295, अप्रैल द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

मेरे लफ़्ज़ ख़ामोश हो गए थे, 
जिसने देखा समझा नहीं था। 
असल में लफ़्ज़ देखे नहीं जाते, 
इसलिए समझ से परे थे। 
मैं विदूषक था, 
समझ रहा था विद्वान, 
यहीं चूक गया, 
सब जब हँस रहे थे। 
अपनी लिबास टूक टूक थी, 
उन उधड़े धागों, 
और बहुत से फ़ाक़ों, 
इन्हें नमस्ते था, 
आख़िर अंत भी था, 
केवल ज़िन्दगी नहीं थी, 
चाँद अलोप था, 
शायद छुट्टी पर हो, 
और अपना मन सदा कार्यरत। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
कविता - हाइकु
कहानी
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में