जवाब तैयार रखना

01-02-2026

जवाब तैयार रखना

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 293, मार्च प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

जवाब तैयार रखना, 
सिलसिले वार रखना। 
 
कठिन है जीवन प्रश्न, 
सब तरफ़ है जश्न, 
प्रेम से जोड़ी
कोई तार रखना। 
 
फ़ासले भी कई हैं, 
विथिका भी नई है, 
पैरों का सँभल
पथ पे भार रखना। 
 
जवाब तैयार रखना, 
सिलसिले वार रखना। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
कहानी
लघुकथा
नज़्म
ग़ज़ल
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में